विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में खिलौने की बंदूक दिखाकर लाखों की लूट, सराफा कारोबारी से चेन-अंगूठी और कैश छीना

Published: Sun, 01 Nov 2026 08:02 PM (IST)

लखनऊ के काकोरी में देर रात तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी को खिलौने वाली पिस्टल से डराकर लूट लिया।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. काकोरी में सराफा कारोबारी से देर रात हुई लूट।

  2. तीन बाइक सवार बदमाशों ने खिलौने वाली पिस्टल से डराया।

  3. सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। काकोरी में मोहान रोड स्थित घुरघुरी तालाब के पास शनिवार देर रात बाइक सवार 3 बदमाशों ने सराफा कारोबारी को लूट लिया। बदमाशों ने खिलौने वाली पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और गन प्वाइंट पर सोने की चेन, चार अंगूठियां, मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठेके के सीसी कैमरे में मास्क लगाए एक बदमाश कैद हुआ है।

ईंटगांव निवासी अंकुर सोनी की मोहान रोड पर घुरघुरी तालाब के पास अंकुर ज्वैलर्स नाम से आभूषण की दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब सवा नौ बजे दुकान बंद कर वह अपने साथी राजेश लोधी के साथ कार (यूपी 32 एनएक्स 5155) से निकले। सकरा मोड़ के पास उन्होंने ठेके से शराब ली और राजेश ने बगल की दुकान से निरमा के पैकेट व नमकीन खरीदी। आगे एक सुनसान गली में कार खड़ी कर दोनों शराब पी रहे थे।

यह भी पढ़ें- बरेली के होटल में तमंचे की नोक पर 'हनीट्रैप': शिफा ने दोस्ती कर बुलाया, फिर 23 हजार लूटे और मांगे 2 लाख

इसी दौरान स्लेटी रंग की अपाचे बाइक पर तीन बदमाश वहां पहुंचे। एक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दो उतरकर कार के पास आए। उनमें से एक ने टोपी पहन रखी थी। बदमाशों ने हवाई फायरिंग की, कार का शीशा खुलवाया और गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने गन प्वाइंट पर सोने की चेन, चार अंगूठियां, मोबाइल फोन, कार की चाबी, घड़ी और 17,600 रुपये नकद लूट लिए। बगल में बैठे साथी राजेश राजपूत का मोबाइल भी छीन लिया।

वारदात के बाद तीनों बाइक से भाग निकले। अंकुर ने राहगीर के मोबाइल से डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े मार्गों के सीसी फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। एसीपी ने बताया कि जिस ठेके से पीड़ितों ने शराब खरीदी थी, वहीं से बदमाशों ने भी पहले बोतल ली थी। घटनास्थल से प्लास्टिक और रबर के दो खोखे मिले हैं। पुलिस के अनुसार, फायरिंग असलहे से नहीं, बल्कि खिलौना बंदूक से की गई थी।

यह भी पढ़ें- लूटपाट और धोखाधड़ी करने वाले ईरानी गैंग पर शिकंजा, सरगना समेत 3 आरोपियों पर मकोका; चार्जशीट दाखिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।