विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली के होटल में तमंचे की नोक पर 'हनीट्रैप': शिफा ने दोस्ती कर बुलाया, फिर 23 हजार लूटे और मांगे 2 लाख

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:52 AM (IST)

बरेली में एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर होटल में बंधक बनाया गया और तमंचे के बल पर 23 हजार ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

HighLights

  1. होटल के कमरे में बंधक बनाकर तमंचे के बल पर छीने 16 हजार रुपये, चैट वायरल करने की धमकी दी

जागरण संवाददाता, बरेली। हनीट्रैप में फंसाकर एक युवक को होटल के कमरे में बंधक बनाकर तमंचे के बल पर रुपये छीन लिए गए। आरोप है कि युवती ने पहले युवक से वाट्सएप पर दोस्ती की और फिर अपने साथियों के जरिए उसे होटल में बुलवाकर ब्लैकमेल किया।

आरोपितों ने युवक से 23 हजार रुपये की ठगी करने के साथ ही चैट वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर के सदर थाना निवासी मोहम्मद मोहिद ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसके पिता का मकान फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा में है। वह दो माह पहले तक वहां किराने की दुकान चलाता था।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली शिफा नाम की युवती से उसकी जान-पहचान हो गई। आरोप है कि 17 अक्टूबर को शिफा ने वॉट्सएप पर उससे दो हजार रुपये उधार मांगे और किसी रेहान के क्यूआर कोड पर रुपये डलवा लिए।

अगले दिन युवती ने उसे आलमगिरीगंज स्थित वसुंधरा होटल बुलाया। सुबह करीब 8:20 बजे वह होटल पहुंचा तो शिफा वहां नहीं मिली। इसके बजाय नन्नू, जीशान का भाई और एक अन्य युवक उसे होटल के कमरा नंबर 202 में ले गए।

आरोप है कि नन्नू ने तमंचा दिखाकर उसका मोबाइल छीन लिया और कुर्ते की जेब से 16 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसे बंधक बनाकर मारपीट की और वीडियो बना लिया।

आरोपितों ने शिफा के साथ हुई चैट वायरल कर बदनाम करने की धमकी देते हुए दो लाख रुपये मांगे। उससे अलग-अलग खातों में 50 हजार, 40 हजार और एक लाख रुपये ट्रांसफर कराने की कोशिश की, लेकिन लेनदेन सफल नहीं हुआ।

इसके बाद उसे कई एटीएम और जनसेवा केंद्रों पर ले जाया गया। आरोप है कि अंत में सिटी हार्डवेयर दुकान पर एक व्यक्ति के यूपीआई खाते में पांच हजार रुपये डलवाए गए।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपित अब भी फोन कर धमका रहे हैं और दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये नहीं देने पर चैट वायरल करने की चेतावनी दी जा रही है। मोहिद ने शिफा, नन्नू, जीशान के भाई और एक अज्ञात युवक के विरोध कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बरेली में 2 लाख की लूट का खुलासा: दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड, एनकाउंटर के बाद 3 गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।