Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow: जनेश्वर मिश्र पार्क में बनेगा जुरासिक पार्क, स्मार्ट सिटी के तहत बनेगा वाटर स्क्रीन-होंगे लेजर शो

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Sun, 11 Sep 2022 07:33 AM (IST)

    लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में किये जा रहे विकास व सौंदर्यीकरण के कार्यों की समीक्षा की गयी। जनेश्वर मिश्र पार्क की खाली पड़ी भूमि पर नए प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी पर चर्चा हुई। इस्तेमाल हुए टायरों से जुरासिक पार्क बनाने की योजना पूर्व लविप्रा उपाध्यक्ष ने बनायी थी।

    Hero Image
    लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जनेश्‍वर पार्क में जुरासिक पार्क बनाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी।

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। जनेश्वर मिश्र पार्क को अब और अधिक आकर्षक और मनोरम बनाने की तैयारी है। यहां जुरासिक पार्क बनाने के प्रस्ताव को लविप्रा ने अपनी स्वीकृति दे दी है। वहीं अब जनेश्वर मिश्र पार्क में वाटर स्क्रीन बनाने की तैयारी है। वाटर स्क्रीन पर मल्टीमीडिया लेजर शो होंगे। इस प्रोजेक्ट पर 18 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनेश्वर मिश्र पार्क की खाली पड़ी भूमि पर नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे। इस्तेमाल हुए टायरों से जुरासिक पार्क बनाने की योजना पूर्व लविप्रा उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बनायी थी। जिसे पिछले दिनों लविप्रा बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। साथ ही सीजी सिटी में एक डाग पार्क बनाने का प्रस्ताव अब भी लंबित है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अब जनेश्वर मिश्र पार्क में वाटर स्क्रीन लगाने के लिए प्रस्ताव बन गया है।

    इसमें पीपीपी माडल लागू किया जाएगा। लविप्रा को भी रेवेन्यू की साझेदारी में शामिल किया जाएगा। वाटर स्क्रीन के लिए जनेश्वर मिश्र पार्क के सबसे खूबसूरत हिस्से को चुना जाएगा। वाटर स्क्रीन पर मल्टीमीडिया लेजर शो को 500 मीटर दूर से भी देखा जा सकेगा। इस शो को देखने के लिए पार्क में बैठने की व्यवस्था भी होगी। कुल 18 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में पार्क का साउंड सिस्टम भी बेहतर किया जाएगा।

    लविप्रा के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों जनेश्वर मिश्र पार्क में वाटर स्क्रीन पर मल्टीमीडिया लेजर शो के प्रोजेक्ट पर मंथन किया गया था। जल्द ही इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। जनेश्वर मिश्र पार्क को इस प्रोजेक्ट के लिए संवारा भी जाएगा।

    गोमती नगर के विपिन खण्ड स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण भवन में हुई इस बैठक में उपाध्यक्ष डा इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा प्रमुख सचिव, राजस्व सुधीर गर्ग के समक्ष प्राधिकरण द्वारा शहर में किये जा रहे कार्यों व योजनाओं का प्रेजेन्टेशन दिया गया। इसके अंतर्गत ग्रीन काॅरिडोर प्रोजेक्ट, बटलर पैलेस झील एवं हेरिटेज जोन के सौंदर्यीकरण का कार्य, सीजी सिटी में बनने वाले वेट लैंड एवं वाॅच टावर, बसन्तकुंज योजना स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल, जनेश्वर मिश्र पार्क में वाॅटर स्क्रीन पर मल्टीमीडिया लेजर-शो और शहर के चौराहों व पार्कों के विकास व सौंदर्यीकरण के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गयी।