Mafia Dhananjay Singh : पूर्व सांसद माफिया धनंजय सिंह को नीतीश कुमार की जेडीयू ने बनाया राष्ट्रीय महासचिव
JDU Appoints Dhananjay Singh Party General Secretary छात्र राजनीति के बाद अपराध जगत में कदम रखने वाले धनंजय सिंह की पत्नी जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक ...और पढ़ें

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से पूर्व सांसद तथा जौनपुर के मल्हनी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके माफिया धनंजय सिंह को जनता दल यूनाइटेड ने पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने माफिया धनंजय सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी है। लखनऊ में अजीत सिंह के हत्या की साजिश में नामजद धनंजय सिंह पर लखनऊ पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।
छात्र राजनीति के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं, जबकि धनंजय सिंह को जनता दल यूनाइटेड ने विधानसभा चुनाव 2022 में जौनपुर की मल्हनी से विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया था।
उत्तर प्रदेश में भी संगठन का विस्तार
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी और पूर्व विधायक सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने सत्येंद्र पटेल को जदयू का उत्तर प्रदेश इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) नियुक्त किया है। उनका कहना है कि पार्टी के विस्तार में आगे हम इन सभी की सफलता की कामना करते हैं। जनता दल यूनाइटेड अब उत्तर प्रदेश में भी अपने संगठन का विस्तार कर रहा है।
छात्र राजनीति में कदम रखा
धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव पद पर नामित होने पर धनंजय सिंह ने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार को इसके लिए धन्यवाद देते हैं। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, वह उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही साथ शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। धनंजय ने जौनपुर के टीडी कॉलेज में छात्र राजनीति में कदम रखा। इसके बाद वह लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचा और जल्द ही लखनऊ की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गया। हत्या, डकैती, लूट, रंगदारी, धमकी समेत कई आपराधिक मामले उस पर दर्ज हो गए थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।