विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jagran Samvadi: 28 नवंबर को सितारों और दिग्गजों की महफिल, कीर्ति कुल्हारी से लेकर चित्रा त्रिपाठी तक रखेंगे अपनी बात

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:55 PM (GMT+05:30)

दैनिक जागरण का लोकप्रिय 'संवादी' कार्यक्रम 28 नवंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। इसमें कीर्ति कुल्हारी, चित्रा त्रिपाठी, विनीत कुमार सिंह सहित कई दिग्गज साहित्य, कला, पत्रकारिता और राजनीति पर अपने विचार रखेंगे।

दैनिक जागरण संवादी में नरेंद्र मोहन की स्मृति में आयोजित काव्य गोष्ठी में का रचना का पाठ करतीं अनामिका अंबर। फोटो जागरण

दैनिक जागरण संवादी में नरेंद्र मोहन की स्मृति में आयोजित काव्य गोष्ठी में का रचना का पाठ करतीं अनामिका अंबर। फोटो जागरण

HighLights

  1. 28 नवंबर को लखनऊ में होगा दैनिक जागरण संवादी।

  2. कीर्ति कुल्हारी, चित्रा त्रिपाठी जैसे सितारे करेंगे शिरकत।

  3. साहित्य, राजनीति, पत्रकारिता पर होगी गहन चर्चा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। Lucknow Jagran Samvadi 2026: विचारों की विविधता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और रचनात्मकता का उत्सव एक बार फिर राजधानी में सजा है। दैनिक जागरण का लोकप्रिय आयोजन ''संवादी'' 27 व 28 नवंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में साहित्य, सिनेमा, कला, पत्रकारिता और राजनीति के अलग-अलग रंग लेकर उपस्थित हुए।

28 नवंबर को इस आयोजन में कई अतिथिगण उपस्थित होंगे। इसके लिए कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें कई लोग हिस्सा लेंगे।

  • 28 नवंबर को सुबह 11 बजे से पहले सत्र 'युवा लेखन के सपने' में जागरण बेस्टसेलर लेखक सत्या व्यास, मनोज राजन त्रिपाठी और उपन्यासकार भगवंत अनमोल के साथ दैनिक जागरण के अनुपम त्रिपाठी युवा लेखन की चुनौतियों और संभावनाओं पर बात करेंगे।
  • दोपहर 12 बजे से दूसरे सत्र 'पत्रकारिता और रीलबाजी' में वरिष्ठ पत्रकार चित्रा त्रिपाठी और दैनिक जागरण के उप राज्य संपादक मनीष तिवारी के साथ राजनीतिक विश्लेषक शहजाद पूनावाला संवाद करेंगे। इसमें बदलते मीडिया परिदृश्य, सोशल मीडिया और पत्रकारिता की विश्वसनीयता जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
  • दोपहर एक बजे से तीसरे सत्र 'साहित्य में रामकथा' में कवि एवं लेखक यतीन्द्र मिश्र और लेखक आनंद नीलकंठन के साथ दैनिक जागरण के राज्य संपादक (उत्तर प्रदेश) आशुतोष शुक्ल रामकथा के साहित्यिक और समकालीन संदर्भों पर बात करेंगे।
  • दोपहर दो बजे से चौथे सत्र में अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी के साथ 'मिशन मनोरंजन' पर बातें करेंगी दैनिक जागरण की स्मिता श्रीवास्तव।
  • दोपहर तीन बजे से पांचवां सत्र 'राजनीति का उत्तम प्रदेश' शुरू होगा। इसमें भाजपा के प्रवक्ता मनीष शुक्ला, कांग्रेस के प्रवक्ता अभय कुमार दुबे, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दीपक रंजन और एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली शामिल होंगे। इनके साथ दैनिक जागरण के उप राजनीतिक संपादक अजय जायसवाल प्रदेश की राजनीति, विकास और भविष्य की चुनौतियों पर संवाद करेंगे।
  • शाम चार बजे से छठे सत्र 'इतिहास का लाल रंग' में इतिहासकार अरविंद सिंह व इतिहासकार शान कश्यप के साथ दैनिक जागरण के वरिष्ठ समाचार संपादक डॉ. भारतीय बसंत कुमार चर्चा करेंगे।
  • शाम पांच बजे से सातवें एवं अंतिम सत्र में अभिनेता विनीत कुमार सिंह 'विविधरंगी अभिनेता' से लोगों को परिचित कराएंगे। उनके साथ संवाद करेंगे दैनिक जागरण के प्रशांत कश्यप।

यह भी पढ़ें- संवादी छठां सत्र- OTT व सिनेमा की राह: टेलीविजन हाईस्कूल, फिल्में इंटरमीडिएट और ओटीटी ग्रेजुएशन सरीखा

यह भी पढ़ें- Lucknow Jagran Samvadi 2026: चौथे सत्र 'साहित्य, प्रकाशन और महिलाएं' का सार, सिर्फ किरदार नहीं, कथानक की सूत्रधार है स्त्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।