Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में बढ़ गए IPS कैडर के 24 पद, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना, जानें- अब कुल कितनी है संख्या

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 27 Jan 2022 09:02 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के कई शहर अब कमिश्नरेट बन गए हैं ऐसे में यहां आइपीएस अफसरों अधिक संख्या में लगाया गया है। आइपीएस संवर्ग के पदों को बढ़ाने का प्रस्ताव काफ ...और पढ़ें

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के 24 पद और बढ़ गए हैं।

    लखनऊ, जेएनएन। भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस ) संवर्ग के उत्तर प्रदेश में 24 पदों की बढ़ोतरी की गई है। इनमें लखनऊ व गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में आइजी, डीआइजी व एसपी स्तर 21 पद भी शामिल हैं। अब प्रदेश में आइपीएस संवर्ग के कुल पदों की संख्या 517 से बढ़कर 541 हो गई है। केंद्रीय कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय ने बढ़े हुए पदों की अधिसूचना जारी कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीजी कारागार का पद आइपीएस संवर्ग के लिए स्वीकृत नहीं हो सका है। बीते दिनों शासन ने इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। वर्तमान में आइजी कारागार का पद काडर पोस्ट है, जिस पर डीजी स्तर के अधिकारी तैनात हैं। डीजी स्तर के पद न बढ़ने से एडीजी स्तर के अधिकारियों की जल्द पदोन्नति की राह भी रुक गई है। लखनऊ और गौतबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त व एडीजी साइबर क्राइम के पदों को काडर पोस्ट के रूप में स्वीकृति नहीं मिल सकी है।

    केंद्रीय मंत्रालय ने जो सूची जारी की है, उसमें डीजी व एडीजी स्तर के पदों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, जोन में अब एडीजी की काडर पोस्ट कर दी गई है और जोनल मुख्यालय की रेंज में अब आइजी की तैनाती होगी। आइजी व डीआइजी स्तर के कई पद समाप्त भी किए गए हैं, जिसके बाद लखनऊ कमिश्नरेट में आइजी/संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) व आइजी/संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) तथा गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में डीआइजी/अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) व डीआइजी/अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) की काडर पोस्ट होगी।

    वहीं लखनऊ कमिश्नरेट में एसपी स्तर के पुलिस उपायुक्त जोन एक, जोन दो, जोन तीन, जोन चार, जोन पांच, मुख्यालय, अपराध, यातायात, आसूचना व सुरक्षा तथा महिला अपराध की काडर पोस्ट होंगी। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त जोन एक, जोन दो, जोन तीन, अपराध, यातायात, मुख्यालय व महिला अपराध काडर पोस्ट होगी। इस तरह लखनऊ व गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में कुल 21 काडर पोस्ट होंगी। जोनल मुख्यालय की आगरा, बरेली, गोरखुपर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज व वाराणसी रेंज में आइजी की तैनाती होगी। इन्हें आइजी की काडर पोस्ट बनाया गया है।

    एसआइटी में भी आइजी की काडर पोस्ट होगी। वहीं, पीएसी अयोध्या सेक्टर में डीआइजी की तैनाती होगी। वर्ष 2014 के बाद यह काडर रिव्यू हुआ है, जो वर्ष 2019 में प्रस्तावित था। प्रदेश में पीपीएस से आइपीएस संवर्ग में पदोन्नति के 157 पद अब बढ़कर 164 हो गए हैं।