Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Tiger Day: अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस समारोह आज, अच्छा काम करने वाले होंगे सम्मानित

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 05:00 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाएगी। लखनऊ चिड़ियाघर में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में योगदान देने वालों का सम्मान करेंगे। जागरूकता के लिए वाकाथान होगा और वन्यजीव रेस्क्यू वैन का लोकार्पण होगा। पीलीभीत और दुधवा टाइगर रिजर्व में भी कार्यक्रम होंगे। 2022 की गणना में प्रदेश में 205 बाघ मिले जो 2018 में 173 थे।

    Hero Image
    अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस समारोह आज, अच्छा काम करने वाले होंगे सम्मानित।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाएगी। लखनऊ चिड़ियाघर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में वन मंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने में योगदान देने वालों का सम्मान करेंगे।

    समाज को जागरूक करने के लिए वाकाथान का भी आयोजन होगा। मंत्री वन्यजीवों के लिए एक रेस्क्यू वैन का भी लोकार्पण करेंगे।

    इसमें राज्यमंत्री केपी मलिक, प्रमुख सचिव अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमूरी आदि मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व व दुधवा टाइगर रिजर्व में भी जागरूकता के कार्यक्रम होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रोजेक्ट टाइगर ललित कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2022 में हुई गणना में 205 बाघ मिले थे। इससे पहले 2018 की गणना में 173 बाघ थे। यह बाघों के संरक्षण, संवर्धन के लिए हो रहे प्रयास से ही संभव हो पाया है।