Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Independence Day 2025: विधानसभा भवन पर CM योगी ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी; हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 09:04 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव ने भी शुभकामनाएं दीं। यह दिन देश के वीरों के बलिदान का स्मरण कराता है।

    Hero Image
    लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर कार्यक्रम में CM योगी

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने झंडा फहराएंया, इस दौरान वह परेड की सलामी ली, यहीं से वह थोड़ी देर में प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री व मेयर भी नजर आए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी का संबोधन

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ की उन्होंने कहा कि आज पूरा देश अपनी स्वतंत्रता पर 78 वर्ष पूरे कर रहा है, इस अवसर पर सबको बधाई देता हूं। देश की स्वतंत्रता एक पैगाम है।

    अभी हाल ही में देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उनके मार्गदर्शन में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत के समर्थ और सभ्यता का क्रियान्वयन का मैं उन सभी वीर को सैल्यूट करता हूं , इतना होने के बाद भी दुश्मनी को सर काट दिया।

    उन्होंने कहा कि फौजियों के वजह से ही हम चैन की नींद सो पाते हैं और इन्हीं की वजह से एक सूत्र भारत का निर्माण आज हो रहा है। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि अपने पिछले 78 वर्षों की यात्रा को देखा है अनुभव किया हैस देश के राष्ट्रीय पर्व के माध्यम से सुना है अनुभव किया है। याद करिए स्वतंत्रता का मतलब हर भारतवासी के लिए हर देशवासी के लिए महापर्व है।

    सीएम योगी ने कहा कि अगर हर नागरिक अपने कर्तव्य का निर्वहन करें तो फिर प्रधानमंत्री जी के वह संकल्प को पूरा किया जा सकता है, आज भारत के पास समर्थ है भारत के पास सत्य है प्रादेशिक मॉडल पर मेकिंग इंडिया केस मॉडल को माध्यम से दुश्मनों ने महसूस किया है दुश्मनों ने महसूस किया है।

    उन्होंने कहा कि आज भारत के पास समर्थ है भारत के पास सत्य है प्रादेशिक मॉडल पर मेकिंग इंडिया केस मॉडल को माध्यम से दुश्मनों ने महसूस किया है दुश्मनों ने महसूस किया है, याद करिए 2017 से पहले हमारे पास सब कुछ था परंपरागत सामानों का , लेकिन आज से 8 वर्ष पहले स्थिति क्या थी जो लोग जुड़े थे वह पलायन कर गए उनमें कोई विश्वास नहीं था। आज उत्तर प्रदेश का वन स्टेट वन प्रोडक्ट पूरे देश में धूम मचा रहा है।

    पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने किया ध्वजारोहण

    इधर लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव कृष्ण ने ध्वजारोहरण करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यूपी पुलिस की ओर से उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों और पुलिस परिवार के सदस्यों को बधाई दी।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में यूपी के के अधिकारियों को सर्वाधिक संख्या में सम्मानित किया हर्ष का विषय है। धर्मांतरण के खिलाफ पुलिस के अभियान पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि धर्मांतरण एक अपराध की तरह चलने वाली प्रक्रिया है, यह कानूनन अपराध है जिसपर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई हो रही है।

    प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए सभी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में पूरे उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस, देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के संघर्ष और बलिदान का स्मरण करने का अवसर है।

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।