विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपराधियों के साथ हो रहा अपराधी जैसा ही व्यवहारः योगी

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 16 May 2017 04:42 PM (IST)Updated: Tue, 16 May 2017 06:41 PM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे शासन में अपराधी के साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया जायेगा।

अपराधियों के साथ हो रहा अपराधी जैसा ही व्यवहारः योगी
अपराधियों के साथ हो रहा अपराधी जैसा ही व्यवहारः योगी

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे शासन में अपराधी के साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया जायेगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में शीघ्र ही कानून का राज होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के सत्ता संभालने के बाद से प्रदेश में अपराध में कमी आई है। अपराधियों से अपराधी जैसा ही व्यवहार हो रहा है।योगी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था का मसला सर्वोपरि है। अब यहां पर कोई भी कानून से खिलवाड़ नही हो सकेगा और न ही किसी को भी राजनीतिक संरक्षण मिलेगा। यूपी में राजनीतिक संरक्षण लेकर अब अपराध नहीं होंगे। उन्होंने सपा नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अपने परिवार से पूछिए पिछली सरकार में कानून व्यवस्था कैसी थी। 

यह भी पढ़ें: एंटी रोमियोः कालेज गेट पर छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले को परिजनों ने पीटा

जीएसटी बिल से कर चोरी रुकेगी

योगी ने जीएसटी बिल पर भी सदन को संबोधित किया और कहा कि जीएसटी बिल देश में आर्थिक सुधार का सबसे बड़ा साधन है। पिछली सरकार ने अपनी सहमति दी थी। इसके लागू होने से कर की चोरी रुकेगी। इसके साथ ही बॉर्डर पर सामान को लेकर व्यापारियों का उत्पीडऩ बंद होगा। अभी तक सभी इससे पीडि़त हैं। 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अन्दर एक महत्वपूर्ण दायित्व हम सब पर आ चुका है। जीएसटी के लागू होने के बाद आम जनता को इससे लाभ होने वाला है। यह उपभोक्ताओं और व्यापारियों के हित में भी है। एक महत्वपूर्ण विधेयक है। अभी तक जीएसटी कॉन्सिल की 13 बैठकें हुई हैं। देश में कर प्रणाली की एक जुटता बनाये रखने के लिए जीएसटी कॉन्सिल की व्यवस्था गई है।

यह भी पढ़ें: तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के मौलिक अधिकारों का हननः हाईकोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।