विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साल 2024 में होती रही बुलेट की धांय-धांय, यूपी पुलिस ने 23 को किया ढेर, इन एनकाउंटरों ने सबको किया हैरान

Published: Tue, 31 Dec 2024 11:45 PM (IST)

Year Ender 2024 - उत्तर प्रदेश में वर्ष 2024 में हुए एनकाउंटर्स की बात करें तो उत्तर प्रदेश पुलिस की ...और पढ़ें

Year Ender 2024: यूपी के चर्चित एनकाउंटर। जागरण ग्राफिक्स
Year Ender 2024: यूपी के चर्चित एनकाउंटर। जागरण ग्राफिक्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल का आखिरी दिन और कुछ घंटों में ही नए साल का स्वागत के जश्न में पूरा देश उमड़ जाएगा। इसी बीच बीते साल 2024 पर हम एक नजर डालेंगे, वो भी इस नजरिए से कि में उत्तर प्रदेश में हुए कितने एनकाउंटर चर्चा का विषय बने। जैसा कि आपको बताना जरूरी है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस साल अपनी सालाना रिपोर्ट बनाई है, जिसमें बताया कि तीन आतंकवादियों समेत 23 कुख्यात बदमाशों का सफाया कर दिया गया।

यूपी पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, 23 कुख्यात बदमाशों में नौ इनामी अपराधियों को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ढेर किया। वहीं, मार्च 2017 से अब तक प्रदेश में कुल 217 अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए हैं, जबकि 7799 अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए।

इसी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि बदमाशों से मुकाबले में अब तक 17 पुलिसकर्मी बलिदान हुए। प्रदेश के 68 सूचीबद्ध माफिया के विरुद्ध भी कार्रवाई का सिलसिला इस वर्ष भी जारी रहा। अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने अभियोजन का विशेष अभियान भी चलाया गया।

पीलीभीत में तीन आतंकियों का सफाया

उत्तर प्रदेश पुलिस ने साल के आखिरी महीने में ही पीलीभीत जिले में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। पुलिस के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी गुरविंदर सिंह, जसनप्रीत और वीरेन्द्र सिंह उर्फ रवि 23 दिसम्बर की तड़के पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। 

तीनों के पास दो एके-47, दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। तीनों आतंकियों ने आतंकी संगठन आईएसआई के इशारे पर ही पंजाब के गुरदासपुर जिले में थाना चौकियों पर ग्रेनेड से हमला किया था।

लखनऊ बैंक रॉबरी में सन्नीदयाल का एनकाउंटर

लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर तोड़ने वालों में से एक सन्नीदयाल को गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। सन्नीदयाल बिहार के मुंग जिले का रहना वाला था। बता दें कि राजधानी लखनऊ में लखनऊ-अयोध्या रोड पर 21 दिसंबर की रात इंडियन ओवरसीज बैंक की दीवार काटकर चोरों ने बैंक के 42 लॉकर तोड़े और करोड़ों के गहने चोरी किए। पूरी घटना को 7 लोगों ने 4 घंटे में अंजाम दिया था।

मंगेश यादव एनकाउंटर

सुल्तानपुर में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती डाली गई। इस घटना के आरोपी मंगेश यादव का पुलिस ने 5 सितंबर को एनकाउंटर किया था। मंगेश पर 1 लाख का इनाम था। मंगेश की मौत के प्रदेश की सियासत भी गरमा गई थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर को फर्जी बताया था। इसके बाद ही, इसी डकैती मामले में एक अन्य आरोपी अनुज प्रताप सिंह का भी एनकाउंटर कर दिया गया।

आरपीएफ के दो जवानों के हत्यारे का एनकाउंटर

सितंबर में ही एसटीएफ ने एक और इनामी बदमाश मोहम्मद जाहिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। गाजीपुर में पुलिस और नोएडा एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन कर एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। जाहिद पर शराब तस्करी के साथ-साथ आरपीएफ के दो जवानों जावेद खान और प्रमोद कुमार की नृशंस हत्या का आरोप था।