विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस के तेवर सख्त, इमरान मसूद बोले- ऐसे चुनाव लड़ने का क्या फायदा

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:09 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Nov 2026 11:16 AM (GMT+05:30)

यूपी चुनाव में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बसपा से गठबंधन की संभावना पर कहा कि कांग्रेस को अपना वजूद कायम रखना है, 60 सीटों पर समझौता स्वीकार नहीं।

बाएं से सपा प्रमुख अखिलेश यादव व कांग्रेस सांसद इमरान मसूद। जागरण

बाएं से सपा प्रमुख अखिलेश यादव व कांग्रेस सांसद इमरान मसूद। जागरण

HighLights

  1. इमरान मसूद ने बसपा गठबंधन पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट किया।

  2. कांग्रेस को अपना वजूद कायम रखना है, बोले इमरान मसूद।

  3. 60 सीटों पर समझौते के सवाल पर जताई कड़ी आपत्ति।

डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ। यूपी चुनाव में बसपा से गठबंधन की संभावना पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मायावती कोई छोटी नेता नहीं हैं। गठबंधन का फैसला उन्हें करना है।

कांग्रेस के 60 सीटों पर समझौते के सवाल पर उन्होंने कहा, 'फिर हमारे चुनाव लड़ने का क्या मतलब है? हमें पार्टी का वजूद कायम रखना है और उसे मजबूत बनाना है।'

सपा के घोषणापत्र लॉन्च के निमंत्रण पर मसूद ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उम्मीदवारों की सूची और घोषणापत्र सपा का है, इसलिए यह सवाल उसी से पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन में आमतौर पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि लड़ाई भाजपा को सत्ता से हटाने की है। सपा गठबंधन धर्म नहीं निभा रही। गठबंधन में सहयोगी होता है, भिखारी नहीं। गठबंधन में प्रत्याशियों की साझा सूची जारी होती है, एकल नहीं। सपा को यह बताना चाहिए कि उसे भाजपा से लड़ना है या फिर कांग्रेस से।

यह भी पढ़ें- लखनऊ-अयोध्या NH पर हादसा: बेकाबू DCM ने दो अर्टिगा कारों और बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच दो दौर की वार्ता होने के बाद भी सपा अभी तक कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटें ही देने पर सहमत हुई है। इनमें से भी 22 सीटों पर भाजपा की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है। 26 सीटों पर गठबंधन करने को लेकर कांग्रेस नेता एकमत नहीं है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ जेल में कैदी की मौत के बाद बड़ा एक्शन, दो अधिकारी निलंबित; वार्डर पर जांच

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।