विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ-अयोध्या NH पर हादसा: बेकाबू DCM ने दो अर्टिगा कारों और बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:22 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2026 10:32 AM (IST)

अयोध्या में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक डीसीएम ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।

तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. डीसीएम की टक्कर से अयोध्या में दो लोगों की मौत।

  2. लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुआ हादसा।

  3. एक गंभीर घायल, पुलिस ने जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीसीएम की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गुरुवार देर रात करीब दो बजे अवधेश सिंह के ढाबे के पास हुआ। डीसीएम ने पीछे से दो अर्टिगा कारों और एक बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय शिवओम सिंह निवासी हाजीपुर, थाना रौनाही और अर्टिगा चालक 28 वर्षीय इम्तियाज अली निवासी बस्ती की मौत हो गई। 36 वर्षीय बाइक सवार संजीव सिंह निवासी बनकोट, थाना सुबेहा, बाराबंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दर्शननगर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। दूसरी अर्टिगा के चालक चंदन निवासी भेड़वा, थाना कलवारी, बस्ती को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के स्वजन को सूचना दी। उनकी मौजूदगी में पंचायतनामा भरवाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। क्राइम इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान और भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kannauj Road Accident: नियमों की अनदेखी या नासमझी! हाईवे पर रेस्ट एरिया से 8 किमी पहले ही चालक ने खड़ी कर दी थी बस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।