विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather News: 48 घंटे में बदलेगा यूपी का मौसम, 40 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट, रात में बर्फीली हवाएं छुड़ा रहीं कंपकंपी

Published: Sat, 10 Feb 2024 07:36 AM (IST)

UP Weather News In Hindi यूपी में मौसम का मिजाज अभी ठंडा है। लेकिन जल्द ही ये एक बार फिर ...और पढ़ें

UP Weather News: 13 को हो सकती है बारिश
UP Weather News: 13 को हो सकती है बारिश

HighLights

  1. दो दिन बाद बारिश की संभावनाएं
  2. 15 फरवरी से साफ हो जाएगा मौसम

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के बावजूद बर्फीली हवा चलने की वजह से ठंड का असर बरकरार है। 12 फरवरी से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम करवट लेगा। करीब 30-35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में 13 फरवरी को बारिश हो सकती हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार से पछुआ का असर समाप्त होने के कारण मौसम में बदलाव होगा। करीब 40 से अधिक जिलों में गरज के साथ बूंदाबांदी और हल्की बरसात भी हो सकती है।

ठंडी हवाएं चलने से छूट रही है कंपकपी

शनिवार और रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। तेज धूप निकलेगी, लेकिन ठंडी हवा परेशान कर सकती है। 15 फरवरी से फिर आसमान साफ हो जाएगा और चटक धूप निकलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। 

ये भी पढ़ेंः Jayant Chaudhary: यूपी में बड़ा सियासी खेल, चुनावी पिच पर BJP का मास्टर स्ट्रोक; छोटे चौधरी के आने से बदलेगा पश्चिम का चुनाव समीकरण

कानपुर का ये है अनुमान

कानपुर में आज का मौसम बादलों की आवाजाही के साथ हवा चलने का है। धूप भी निकलने की संभावना है।