Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: छांगुर बोला- नवीन को है विदेशी फंडिंग की सारी जानकारी, अवैध मतांतरण का मामले में ईडी कर रहा पूछताछ

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 04:36 PM (IST)

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अवैध मतांतरण के मास्टर माइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर से पूछताछ कर रही है। छांगुर विदेशी फंडिंग पर अस्पष्ट जवाब दे रहा है और सारी जानकारी नवीन रोहरा को होने की बात कह रहा है। एटीएस की टीम मुंबई में छांगुर के चार मददगारों की तलाश कर रही है जिनकी अवैध मतांतरण में भूमिका सामने आई है।

    Hero Image
    छांगुर बोला, विदेशी फंडिंग की सारी जानकारी नवीन को

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ में हिंदू युवतियों का छल-बल व प्रलोभन से अवैध मतांतरण कराने का मास्टर माइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर विदेशी फंडिंग को लेकर गोलमोल जवाब दे रहा है। 

    सूत्रों के अनुसार, छांगुर विदेश से भेजी गई रकम की सारी जानकारी अपने करीबी नवीन रोहरा उर्फ जमालुद्दीन को होने की बात कहकर खुद बचने का प्रयास कर रहा है। उसके खातों में भी जो रकम आती थी, उसकी जानकारी भी नवीन को ही रहती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छांगुर का करीबी नवीन व उसकी पत्नी नीतू उर्फ नसरीन गिरोह के सबसे सक्रिय सदस्यों में थे। विदेश से आई रकम से अधिकतर संपत्तियां नवीन व नीतू के नाम ही खरीदी गई थीं। 

    छांगुर ने कोर्ट के कर्मचारी राजेश उपाध्याय से उसकी मुलाकात तहसील में होने की जानकारी दी है। बताया कि जमीनें खरीदने को लेकर उसकी राजेश से कई बार बात हुई थी और वह उसका मददगार बन गया। 

    ईडी छांगुर के गिराह से जुड़े कई अन्य सदस्यों के बैंक खातों की भी पड़ताल कर रहा है। विदेशी फंडिंग की रकम का निवेश कहां-कहां किया गया, इसे लेकर छांगुर से और जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

    ईडी छांगुर को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रहा है। विशेष कोर्ट ने सोमवार को छांगुर की पांच दिनों की पुलिस रिमांड स्वीकार की थी। दूसरी ओर आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की एक टीम मुंबई भेजी गई है। टीम छांगुर के चार मददगारों की तलाश कर रही है। अवैध मतांतरण में उनकी भूमिका भी सामने आई है।