Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google ने IET Lucknow की छात्रा काव्या और अभिषेक को दिया 54-54 लाख का पैकेज, कैसे मिली ये सफलता?

    आईईटी लखनऊ के छात्रों को इस साल प्लेसमेंट में 525 से अधिक नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं जो तीन वर्षों में सबसे ज्यादा हैं। गूगल ने बीटेक छात्रों काव्या अग्रवाल और अभिषेक श्रीवास्तव को ₹54-54 लाख के पैकेज दिए। अनुष्का गुप्ता को गूगल और इंट्यूट से जबकि अदिति केसरवानी को अमेजन से आकर्षक ऑफर मिले। गेट 2025 में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    By Jagran News Edited By: Sakshi Gupta Updated: Mon, 07 Jul 2025 11:50 PM (IST)
    Hero Image
    आइईटी में काव्या, अभिषेक और अनुष्का को गूगल से 54 लाख का पैकेज।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (आइईटी) लखनऊ के ग्रेजुएट छात्र-छात्राओं को इस वर्ष प्लेसमेंट में 525 से अधिक जाब आफर मिले हैं। यह आंकड़ा तीन वर्षों में सबसे ज्यादा है।

    खास बात ये है कि गूगल ने बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की छात्रा कव्या अग्रवाल और अभिषेक श्रीवास्तव को ₹54-54 लाख रुपये का जाब आफर किया है। वहीं, अनुष्का गुप्ता को गूगल से 54 लाख रुपये के साथ-साथ इंट्यूट बेंगलुरु से 47 लाख और छात्रा अदिति केसरवानी को अमेजन से ₹53 लाख रुपये सालाना का पैकेज आफर मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में अलीगंज के अभिषेक श्रीवास्तव ने आइईटी लखनऊ से बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग किया है। गूगल की ओर से साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर मिले आफर में उन्हें पुणे, महाराष्ट्र में 14 जुलाई को ज्वाइन करना है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री का अनुभव लेने के बाद आइटी फील्ड में आगे कुछ अपना करना है।

    आगरा के कमला नगर की निवासी काव्या अग्रवाल ने भी आइईटी से बीटेक सीएसई किया। गूगल में तीसरे वर्ष में इंटर्नशिप की। अब 14 जुलाई को बेंगलुरु में ज्वाइनिंग है। प्रयागराज के कल्याणी देवी मंदिर के पास रहने वाली अदिति केसरवानी भी अमेजन में 53 लाख के पैकेज पर काफी खुश हैं।

    उन्होंने बताया कि इसके लिए काफी तैयारी की। 21 जुलाई को गुड़गांव में ज्वाइनिंग है। वहीं, लखनऊ की अनुष्का गुप्ता बताती हैं कि पहले इंट्यूट से 47 लाख रुपये और अब गूगल से 54 लाख रुपये के पैकेज का आफर आया है।

    आइईटी लखनऊ के निदेशक प्रो. विनीत कंसल ने बताया कि इंटर्नशिप में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कंप्यूटर साइंस के राज सिंह एवं गौरव श्रीवास्तव को गूगल से ₹1.2 लाख मासिक स्टाइपेंड पर इंटर्नशिप मिली। यश कुमार ने माइक्रोसाफ्ट में ₹1.25 लाख मासिक स्टाइपेंड पर इंटर्नशिप पाई।

    प्लेसमेंट प्रक्रिया अभी जारी है। गूगल, अमेजन, इंट्यूट, ऊबर, डेलायट, सर्विसनाउ, बीईएल, यामाहा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टीसीएस जैसी 105 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने संस्थान के छात्रों को कई जाब आफर दिए हैं। वहीं, गेट 2025 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रदीप चौहान ने एआइआर रैंक-1, ध्रुव पांडेय ने इंस्ट्रूमेंटेशन में एआइआर 13 और इलेक्ट्रिकल में एआइआर 53 रैंक पाई है।

    तीन साल में बड़े आफर

    सत्र जॉब ऑफर
    2022-23 384
    2023-24 404
    2024-25 525