UP IAS Transfer List: 5 IAS के तबादले, लोकेश एम को मिली कानपुर कमिश्नर की कमान; ऋषिकेश भास्कर की भी तैनाती
UP IAS Transfer List Today 2023 आयुष घोटाले में नाम आने के बाद अपर मुख्य सचिव वित प्रशांत त्रिवेदी हटाए गए। उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर को सचिव कृषि के पद पर नियुक्त किया गया है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ: (UP IAS Transfer List Today 2023) आयुष घोटाले में नाम आने के बाद अपर मुख्य सचिव वित प्रशांत त्रिवेदी हटाए गए। उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव बेसिक और माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार को वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राजशेखर को मिली कानपुर की कमान
कानपुर के मंडलायुक्त राजशेखर को सचिव कृषि के पद पर नियुक्त किया गया है। सहारनपुर के मंडलायुक्त लोकेश एम अब कानपुर के मंडलायुक्त होंगे।
महाराष्ट्र से प्रतिनियुक्ति से वापस लौट कर तैनाती का इंतजार कर रहे ऋषिकेश भास्कर यशोद को सहारनपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है। प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
इस पद से हटाकर प्रतीक्षारत किए गए संजय कुमार को प्रबंध निदेशक प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन के पद पर तैनात किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।