Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आईएएस अधिकारी हेमंत, सुधीर व राम नारायण हुए सेवानिवृत्त, मुख्य सचिव ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उल्लेख

    Updated: Thu, 29 Feb 2024 10:43 PM (IST)

    UP News- आईएएस अधिकारी हेमंत राव सुधीर गर्ग तथा राम नारायण सिंह यादव गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस संदर्भ में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सचिवालय परिसर में आयोजित समारोह में तीनों अधिकारियों व सचिवालय प्रशासन में तैनात 11 कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया। हेमंत राव राजस्व परिषद के अध्यक्ष के पद पर तैनात थे।

    Hero Image
    आईएएस अधिकारी हेमंत, सुधीर व राम नारायण सेवानिवृत्त हुए।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आईएएस अधिकारी हेमंत राव, सुधीर गर्ग तथा राम नारायण सिंह यादव गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस संदर्भ में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सचिवालय परिसर में आयोजित समारोह में तीनों अधिकारियों व सचिवालय प्रशासन में तैनात 11 कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेमंत राव राजस्व परिषद के अध्यक्ष के पद पर तैनात थे। वहीं सुधीर गर्ग अपर मुख्य सचिव राजस्व और राम नारायण सिंह यादव विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन के पद पर तैनात थे। 

    मुख्य सचिव ने कहा कि दुनिया में कोई भी चीज समाप्त न होकर एक चक्र में चलती रहती है। अभी तक आप लोग प्रशासनिक सेवा में कई बंधनों से बंधे हुए थे। 

    उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि हम लोगों का एक धर्म है कर्म। इसी प्रकार शरीर का धर्म भी केवल कर्म है। अब स्वयं के लिए जीने का वक्त खत्म हो गया, दूसरों के लिए आप क्या कर सकते है, इसकी शुरुआत हो रही है।