Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IAS Officer Promotion : वीना कुमारी मीना और आलोक कुमार की अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रोन्नति

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 07:17 PM (IST)

    IAS Officers Promotion in UP मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज भी मौजूद थे। बैठक के बाद में पदोन्नति को औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया। पदोन्नति के बाद दोनों अधिकारियों को अब अपर मुख्य सचिव का पदनाम दिया गया है।

    Hero Image
    वीना कुमारी मीना और आलोक कुमार की अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रोन्नति

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने 1993 बैच के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों वीना कुमारी मीना और आलोक कुमार (द्वितीय) को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति दी है। दोनों अफसर बेहद अनुभवी हैं। इस संबंध में गुरुवार को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में सहमति बनी। केंद्रीय कृषि सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से जुड़े।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज भी मौजूद थे। बैठक के बाद में पदोन्नति को औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया। पदोन्नति के बाद दोनों अधिकारियों को अब अपर मुख्य सचिव का पदनाम दिया गया है।

    आलोक कुमार और वीना कुमारी मीना 1993 बैच के अनुभवी अधिकारी हैं। दोनों ने फील्ड के साथ ही सचिवालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। आलोक कुमार ने कई विभागों में अपनी कार्यकुशलता साबित की है। वीना कुमारी मीना वर्तमान में प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग, गन्ना विकास और आबकारी विभाग के रूप में कार्यरत हैं। हाल ही में उन्हें आयुष विभाग के प्रभार से मुक्त किया गया था।

    वर्ष 2021 बैच के 17 आईएएस अधिकारियों को भी सीनियर टाइम स्केल

    इस बैठक में 2021 बैच के 17 आईएएस अधिकारियों को भी सीनियर टाइम स्केल देने पर सहमति बनी। जागृति अवस्थी, अंकिता जैन, सार्थक अग्रवाल, शाश्वत त्रिपुरारि, कृष्ण कुमार सिंह, डॉ. दिव्या मिश्रा, प्रखर कुमार सिंह, राल्लपल्ली जगत साई, मृणाली अविनाश जोशी, डॉ. पूजा गुप्ता, ध्रुव खाड़िया, कृति राज, शाहिद अहमद, कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, हर्षिका सिंह, हिमांशु गुप्ता और देवयानी को सीनियर टाइम स्केल मिला है।

    पहले भी कई अफसरों का हुआ प्रमोशन

    बीते वर्ष यानी 2024 जुलाई में 1991 और 1992 बैच के एल. वेंकटेश्वर लू, बाबू लाल मीना, राजेश कुमार सिंह, नरेंद्र भूषण और अनुराग श्रीवास्तव को अपर मुख्य सचिव के पद पर प्रोन्नत किया गया था।