विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अखिलेश जहां से बोलेंगे, वहां से चुनाव लडूंगा', इस नेता ने सपा को दिया समर्थन; स्वामी प्रसाद मौर्य की वजह से तोड़ा था गठबंधन

Published: Wed, 03 Apr 2024 04:00 AM (IST)

विधानसभा चुनाव के बाद अलग हुआ महान दल एक बार फिर सपा के साथ आ गया है। महान दल के ...और पढ़ें

विधानसभा चुनाव के बाद अलग हुआ महान दल एक बार फिर सपा के साथ आ गया है। (फाइल फोटो)
विधानसभा चुनाव के बाद अलग हुआ महान दल एक बार फिर सपा के साथ आ गया है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महान दल फिर आया सपा के साथ
  2. केशव देव बोले- अखिलेश से नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य से थी नाराजगी

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव के बाद अलग हुआ महान दल एक बार फिर सपा के साथ आ गया है। महान दल के मुखिया केशव देव मौर्य ने मंगलवार को फिर से सपा को समर्थन देने की घोषणा कर दी। सपा उन्हें एक या दो सीट दे सकती है। हालांकि इन सीटों पर चुनाव चिह्न सपा का ही रहेगा।

केशव देव ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से महान दल की कोई नाराजगी नहीं थी। उनकी लड़ाई सिर्फ स्वामी प्रसाद मौर्य या उन जैसे नेताओं से है, जो समाज का वोट तो लेते हैं, मगर जब समाज के साथ अन्याय होता है, उस समय कुछ बोलते नहीं हैं। अब स्वामी प्रसाद सपा के साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा यदि स्वामी प्रसाद कुशीनगर से चुनाव लड़ेंगे तो मैं भी वहां से लडूंगा।

2022 विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों पर मिली थी हार

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में महान दल को सपा ने दो टिकट दिए थे, साइकिल चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने वाले उसके दोनों प्रत्याशी हार गए थे। इस चुनाव के बाद महान दल ने सपा से गठबंधन तोड़ लिया था।

सपा ने भी केशव देव को विधानसभा चुनाव से पहले दी गई फारर्च्यूनर कार वापस ले ली थी। केशव देव ने कहा अभी सीटों की बात नहीं हुई है, लेकिन अखिलेश यादव जहां से बोलेंगे, वहां से चुनाव लडूंगा।

य‍ह भी पढ़ें -

मुख्तार को ‘गरीबों का मसीहा’ कहे जाने पर पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने दी प्रतिक्रिया- मंशा को समझना भी बेहद जरूरी

एलएलबी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल फोन से भी नहीं मिला कोई सुराग; 3 भाइयों में था सबसे छोटा