विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rinku and Priya Love Story: पहला मैसेज- हैलो, कैसी हो? रिंकू-प्रिया के फर्स्ट डेट की कहानी बड़ी दिलचस्प

By Sakshi GuptaEdited By: Sakshi Gupta
Published: Thu, 12 Mar 2026 01:17 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2026 01:26 PM (IST)

Rinku Singh And Priya Saroj Love Story | क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज की लव ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

साक्षी गुप्ता, नई दिल्ली। Rinku Singh And Priya Saroj Love Story | भारतीय क्रिकेट के 'सिक्सर किंग' रिंकू सिंह और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

साल 2025 में सगाई के बंधन में बंधने वाले इस कपल की लव स्टोरी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। हाल ही में राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में रिंकू सिंह ने अपनी पहली मुलाकात का एक बेहद मजेदार किस्सा साझा किया।

रिंकू सिंह ने खुलासा किया कि जब पहली बार प्रिया सरोज उनसे मिलने आई थीं तो पूरी पलटन के साथ आई थीं। दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई? आईये आपको बताते हैं...

पहला मैसेज किया- हलो, कैसी हो?

रिंकू बताते हैं कि साल 2023 में एक फैनपेज ने प्रिया सरोज की तस्वीर पोस्ट की थी। उस तस्वीर ने कुछ ऐसा जादू किया कि रिंकू खुद को रोक नहीं पाए। उनका मन हुआ कि बात की जाए और उन्होंने मैसेज कर दिया- "हाय, हेलो, कैसे हो आप?"

बस यहीं से उस सिलसिले की शुरुआत हुई, जिसे आज तीन साल बीत चुके हैं।

504480998_18504277297047404_355806141146227626_n

तस्वीर क्रेडिट- रिंकू सिंह (इंस्टाग्राम)

रिंकू ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया कि बात करने के बाद धीरे-धीरे आदत हो गई। मैसेज के बाद कॉल पर बात होने लगी। जब पहली बार वीडियो कॉल हुई, तो प्रिया ने लाइट बंद कर दी थी, क्योंकि वह अपना चेहरा नहीं दिखाना चाहती थीं। रिंकू ने बताया कि कभी-कभी तो पूरी रात बात होती थी। कब 3-4 बज जाते थे, पता ही नहीं चलता था। 

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर रिंकू व सांसद प्रिया सरोज ने साझा की लव स्टोरी: पहली मुलाकात के लिए लेट पहुंचने पर Rinku ने खाई थी डांट

586526312_18538577806047404_5968801611225796926_n

तस्वीर क्रेडिट- रिंकू सिंह (इंस्टाग्राम)

प्रिया ने रखी थी ‘शादी की शर्त’

रिंकू बताते हैं कि वो अक्सर प्रिया से मजाक-मजाक में बोल देते थे- "कब आई लव यू बोलोगी?" लेकिन पहली बार गंभीर पहल रिंकू ने ही की।

बताया कि गोवा में एक टूर्नामेंट के दौरान रिंकू ने अपने प्यार का इजहार किया। प्रिया ने प्यार स्वीकार तो किया, लेकिन एक शर्त रखी। उन्होंने साफ कहा- "शादी करनी पड़ेगी।" 

यह भी पढ़ें- 'मुझे भूल गए क्‍या?', Rinku Singh के साथ एयरपोर्ट पर स्‍पॉट हुईं मंगेतर प्रिया सरोज और मार दिया मजेदार ताना - Video

504707962_18504277306047404_987723425586362726_n

तस्वीर क्रेडिट- रिंकू सिंह (इंस्टाग्राम)

पहली मुलाकात में साथ आई 'पूरी पलटन'

फर्स्ट डेट को लेकर रिंकू बताते हैं कि जब मिलने की बात हुई तो एक दिन रात 10.30 बजे का समय तय हुआ। मुझे लगा कि शायद प्रिया अकेले आएंगी। लेकिन वो अपनी पूरी पलटन के साथ पहुंचीं।

उनके साथ भाई, दो दोस्त और बहन थी। रिंकू कहते हैं कि मैं तो ऐसे ही शॉर्ट्स में पहुंच गया था, लेकिन वो पूरी पलटन लेकर आई थीं।

यह भी पढ़ें- आंखों में आंसू, हाथ में टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, रिंकू सिंह ने पूरा किया पिता का सपना

588446881_18538577815047404_7715601998540177912_n

तस्वीर क्रेडिट- रिंकू सिंह (इंस्टाग्राम)

संघर्ष और सफलता का साल: 2023

रिंकू और प्रिया के रिश्ते के बीच में काफी चुनौतियां भी आईं। रिंकू बताते हैं कि साल 2023 में प्रिया के लिए आईएएस (IAS) अफसरों के रिश्ते आ रहे थे, लेकिन प्रिया के भाई-बहन ने उनके रिश्ते को समझा और काफी सपोर्ट किया।

साल 2023 दोनों के लिए 'लकी' साबित हुआ। रिंकू भी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। उधर, प्रिया चुनाव जीतकर संसद पहुंच गईं। इसके बाद घरवालों को बताया। सबसे ज्यादा परेशानी पापा को बताने में हुई। किसी तरह वो भी मान गए।

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह के हाथों में टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी देखना चाहता है अलीगढ़, दिवंगत पिता का सपना था बेटा जीते विश्वकप

624721746_18551017705047404_2566084503851236997_n

तस्वीर क्रेडिट- रिंकू सिंह (इंस्टाग्राम)

पब्लिक फिगर होने की कई चुनौतियां

रिंकू और प्रिया दोनों ही आज 'पब्लिक फिगर' हैं, इसलिए उनकी मुलाकातें आसान नहीं होतीं। रिंकू बताते हैं कि वे जब भी मिलते हैं, परिवार के साथ ही मिलते हैं। कभी दो महीने तो कभी पांच महीने के अंतराल पर मुलाकात हो पाती है।

586695603_18538577797047404_4457643355382025_n

तस्वीर क्रेडिट- रिंकू सिंह (इंस्टाग्राम)

प्रिया के आने के बाद जीवन में क्या बदला?

रिंकू ने बताया कि प्रिया के आने के बाद उनकी जिंदगी में 'केयर' (देखभाल) बढ़ गई है। वह अब छोटी-छोटी बातों को समझने लगे हैं।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि रिंकू का मानना है कि प्रिया उनके लिए 'लकी चार्म' हैं। वह कहते हैं- "प्रिया ने स्टेडियम में बैठकर जितने भी मैच देखे हैं, वे सभी अच्छे गए हैं, क्योंकि मन में एक बात रहती है कि आज उसके सामने अच्छा करना है।"