विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिंकू सिंह के हाथों में टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी देखना चाहता है अलीगढ़, दिवंगत पिता का सपना था बेटा जीते विश्वकप

Published: Sun, 08 Mar 2026 10:22 AM (IST)

अलीगढ़ के लोग चाहते हैं कि भारतीय टीम जीते और रिंकू सिंह ट्रॉफी उठाएं। रिंकू के दिवंगत पिता खानचंद का सपना था कि उनका बेटा विश्व कप लाए।

रिंकू सिंह।

रिंकू सिंह।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज यानि आठ मार्च (रविवार) को खेला जाना है। ऐसे में शहरवासियों व क्रिकेट प्रेमियों को यही आस है कि भारतीय टीम जीते और ट्रॉफी को रिंकू सिंह अपने हाथों में उठाएं।

रिंकू के दिवंगत पिता खानचंद का भी यही सपना था कि बेटा विश्व कप की ट्रॉफी लेकर आए। मगर दुर्भाग्य से 27 फरवरी को कैंसर की बीमारी से जूझते हुए उनका निधन हो गया। मगर शहरवासियों को ये आस है कि अलीगढ़ का लाल विश्व विजेता की ट्रॉफी उठाए और अपने पिता का सपना पूरा करे।

टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सदस्य हैं अलीगढ़ के रिंकू

सुदामापुरी निवासी आकाश चौहान ने कहा कि पिता के जाने का दुख तो किसी बात से कम नहीं हो सकता लेकिन रिंकू सिंह ट्रॉफी उठाते हैं तो पिता का सपना पूरा होने का सुकून उनके व परिवार के सदस्यों के मन में जरूर होगा।

क्रिकेट प्रेमी अंशुमन ने कहा कि भारतीय टीम इस विश्व कप में बल्लेबाजी, गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण हर स्तर पर मजबूत रही है। उसके फाइनल में जीतने की संभावनाएं प्रबल हैं। उनको यही आस है कि भारत जीते और टीम के सदस्य रिंकू ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाएं। पिता के निधन के बाद रिंकू टीम से हटकर अलीगढ़ आए थे। उसके बाद से वे प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हुए हैं। फाइनल मैच में उनके खेलने की उम्मीद भी शहरवासी कर रहे हैं।

महुआखेड़ा पर नहीं दिखाया जाएगा प्रसारण

महुआखेड़ा स्थित मैदान जहां रिंकू सिंह ने प्रैक्टिस करते हुए भारतीय टीम तक का सफर पूरा किया, वहां वर्ल्ड कप फाइनल का प्रसारण नहीं दिखाया जाएगा। पूर्व में क्रिकेट प्रेमी अर्जुन सिंह फकीरा ने वहां बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाकर शहरवासियों के लिए मैच दिखवाया था।

फकीरा का कहना है कि रिंकू के पिता की तेरहवीं 11 मार्च को होनी है। इस दुखद घटना के बाद परिवार में हर कोई मायूस है, इसलिए महुआखेड़ा पर कोई आयोजन नहीं कराया जाएगा।