Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi in Ayodhya: होली पर खादी के डिजाइनर सफेद वस्त्र पहनेंगे रामलला, डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने किया भेंट

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 27 Mar 2021 05:11 PM (IST)

    Holi in Ayodhya अयोध्या में शनिवार को पहुंचे मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने अपने हाथ ने निर्मित खादी के विशेष वस्त्र रामलला को अर्पित किया। उन्होंने चार जोड़ी विशेष वस्त्र श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेंट किया।

    Hero Image
    रामलला होली के दिन तीनों भाइयों के साथ खादी वस्त्र पहनेंगे।

    अयोध्या, जेएनएन। रामनगरी अयोध्या में इस बार की होली बेहद खास होगी। भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए पूजन के बाद पहली होली में रामलला भी खादी से बनी बेहद डिजाइनर वस्त्र धारण करेंगे।

    अयोध्या में शनिवार को पहुंचे मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने अपने हाथ ने निर्मित खादी के विशेष वस्त्र रामलला को अर्पित किया। उन्होंने चार जोड़ी विशेष वस्त्र श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेंट किया। खादी बोर्ड की तरफ से खादी को प्रमोट करने वाले डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने रामलला सहित भाइयों को खादी का वस्त्र आज भेंट किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या में इस बार की होली बेहद खास होने जा रही है। रामलला होली के दिन तीनों भाइयों के साथ खादी वस्त्र पहनेंगे। खादी बोर्ड की तरफ से खादी को प्रमोट करने वाले डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने रामलला सहित चारो भाइयों को खादी का वस्त्र आज भेंट किया है।

    सफेद रंग के पहनेंगे खादी वस्त्र: रामलला होली के दिन सफेद रंग का खादी का वस्त्र पहनेंगे। जहां एक तरफ रामलला का मंदिर गर्भगृह में बनना शुरू हो गया है। वहीं, रामलला भी टेंट से निकल कर अस्थाई भवन में शिफ्ट किये एक वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है कि ट्रस्ट की व्यवस्था लागू होने के बाद होली में भी रामलला नए वस्त्र को धारण करेंगे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था लागू होने की वजह से किसी तरीके की कोई परिवर्तन होली के दौरान देखने को नहीं मिलता था। जबसे रामलला टेंट से निकलकर अस्थाई भवन में विराजे हैं। उसके बाद से राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम लला की पूजा अर्चना सेवा में परिवर्तन किया है। रामलला खादी ग्रामोद्योग के ब्रांड बनते जा रहे हैं।

    इससे पहले भी मनीष त्रिपाठी ने खादी को बढ़ावा देने के लिए बसंत पंचमी के दिन रामलला को तीनों भाइयों के साथ खड़ी के वस्त्र भेंट किए गए थे। अब उनके डिजाइनर वस्त्र रामलला अपने भाइयों के साथ होली के दिन धारण करेंगे। खादी वस्त्र के डिजाइन मनीष त्रिपाठी का कहना है कि वह हर त्योहार में रामलला सहित तीनों भाइयों को डिजाइनर वस्त्र भेंट करते रहेंगे। देश के साथ प्रदेश में खादी को लोग पसंद कर रहे हैं।