Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rain Alert In UP: लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी समेत यूपी के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना, देखें पूर्वानुमान

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Tue, 21 Mar 2023 01:00 AM (IST)

    IMD Heavy Rain Alert In UP मौसम विज्ञानी अंकिता नेगी का कहना है कि अभी दो तीन दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डाॅ. ...और पढ़ें

    Hero Image
    Heavy Rain Alert In UP: अचानक बदले मौसम और बेमौसमी बारिश से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

    Heavy Rain Alert In UP । लखनऊ, जागरण ऑनलाइन डेस्क: उत्तर भारत में अचानक बदले मौसम और बेमौसमी बारिश से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बेमौसम बारिश के चलते जहां संक्रामक बीमारियां बढ़ी हैं, वहीं किसानों को उनकी फसलों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। इस समय गेहूं के साथ सरसो आदि फसलों की कटाई का सीजन चल रहा है, जिससे इस समय बारिश का होना काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज के दिन लखनऊ में बारिश की संभावनाओं पर उप कृषि निदेशक शोध वीके वर्मा ने बताया कि मंगलवार को बदली छाई रहेगी। दोपहर में धूप भी निकल सकती है। तेज हवा और बूंदाबांदी के आसार हैं।

    अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिन का तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन बादल छाए रहने के आसार हैं।

    सहारनपुर में मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ आधी चलने की संभावना है। शाम के समय तापमान में गिरावट से मौसम में ठंडक बनी रहने का अनुमान है।

    वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विज्ञानी अंकिता नेगी का कहना है कि अभी दो तीन दिन ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डाॅ. संदीप चौधरी का कहना है कि वर्षा व ओलावृष्टि के बाद चली हवा ने सभी फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

    प्रतापगढ़ जनपद में मंगलवार को भी बादल छाने के आसार हैं। पछुआ हवाएं चलेंगी। वर्षा होने व हवाएं चलने के आसार हैं। रात में सर्दी रहेगी। दिन में हल्की धूप निकलेगी। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान प्रेक्षक देशराज मीना ने बताया कि न्यूनतम व अधिकतम तापमान घटेगा।

    वाराणसी में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय धूप निकल सकती है, इससे अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। दोपहर बाद कहीं-कहीं बारिश या गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना है।

    गोरखपुर में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। देवरिया और बस्ती में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।.

    हमीरपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत ने बताया कि ग्रामीण कृषि मौसम सेवा से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। हवाओं के रुख में थोड़ी तेजी रहने की संभावना है। वहीं हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में बीते दिनों की तुलना में एक से एक डिग्री का अंतर रहेगा।