Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Alert: कानपुर में झमाझम बार‍िश, यूपी में बदलेगा मौसम, वज्रपात से अबतक 11 लोगों की मौत, 32 झुलसे

    By Prabhapunj MishraEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 08:58 AM (IST)

    UP Weather Alert And Update Today यूपी में ब‍िजली ग‍िरने से अबतक प्रदेश के अलग अलग ह‍िस्‍सों में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जबक‍ि 32 लोग झुलस गए हैं। मौसम व‍िभाग ने आज भी प्रदेश के पूर्वी ह‍िस्‍से में ब‍िजली ग‍िरने की चेतावनी जारी की है। वहीं कानपुर लखनऊ प्रयागराज वाराणसी अयोध्‍या कन्‍नौज आगरा में झमाझम बार‍िश का अलर्ट जारी क‍िया है।

    Hero Image
    UP Weather Alert: यूपी के कई ह‍िस्‍सों में झमाझम बार‍िश (तस्‍वीर बरेली की है)

    लखनऊ, जागरण। कानपुर में सोमवार सुबह हुई झमाझम बार‍िश के बाद लोगों ने भीषण उमस और गर्मी से राहत की सांस ली है। वहीं प्रदेश के अलग-अलग ह‍िस्‍सों में मौसम के अचानक करवट लेने के बाद रविवार को वर्षा के बीच वज्रपात से अवध क्षेत्र, देवरिया व कुशीनगर में 11 लोगों की मौत हो गई। 32 लोग झुलस गए। सर्वाधिक जनहानि कुशीनगर में हुई, जहां वज्रपात से पांच लोगों की जान गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश

    बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप से तापमान में रविवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि तराई बेल्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही में ही मौसम आगे बढ़ेगा। बारिश के आसार कम हैं। 20 सितंबर के बाद एक बार फिर प्रदेश में बारिश की वापसी हो सकती है। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, वर्तमान में हवा में कम दबाव का क्षेत्र मध्य भारत से होते हुए गुजरात की ओर है।

    तराई बेल्ट के जिलों में हो सकती है हल्की-फुल्की बरसात

    इसकी वजह से प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक तेज बारिश के आसार नहीं है। कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही रह सकती है, लेकिन इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। तराई बेल्ट के जिलों में हल्की-फुल्की बरसात दर्ज की जा सकती है। 21 सितंबर से एक बार फिर पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून का ट्रफ वापसी करेगा। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत लखनऊ और झांसी के आसपास के जिलों में हल्की से मध्य बरसात हो सकती है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें: UP: CM योगी ने खराब प्रदर्शन करने वाले अध‍िकार‍ियों को दी सख्‍त हिदायत, कई जिलों के अफसरों पर ग‍िर सकती है गाज

    लखनऊ और आसपास के जिलों में आज से होगी बार‍िश

    प्रदेश में बहराइच में 27 मिलीमीटर समेत बस्ती में 22, बरेली में 15.1 और गोरखपुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सीतापुर समेत कई अन्य जगहों पर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान की बात की जाए तो सर्वाधिक तापमान प्रयागराज और कानपुर में 35.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान झांसी में 23.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही रह सकती है। बूंदाबांदी के आसार हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

    कुशीनगर में खेत गईं मह‍िलायें झुलसी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वज्रपात से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घटना में निधन होने वालों के स्वजन को राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायल हुए लोगों का भी समुचित उपचार कराने के लिए अधिकारियों से कहा है। कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया में पचफेड़ा खासटोला की चार महिलाएं खेत की ओर गई थीं। बिजली गिरने से चारों झुलस गईं।

    यह भी पढ़ें: UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी में भाजपा और सपा के बीच सियासी घमासान का मुद्दा बनेंगे आजम खां

    बिजली गिरने से घर के बरामदे में बैठे पांच वर्षीय बच्चे की मौत

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के डाक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं कप्तानगंज के विशुनपुरा में बिजली गिरने से घर के बरामदे में बैठे पांच वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गई। देवरिया में दो किशोरों समेत तीन लोगों की वज्रपात से मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दोनों जिलों में बिजली गिरने की घटना में 14 लोग झुलस गए हैं। अयोध्या, अंबेडकरनगर, गोंडा और लखीमपुर में भी वज्रपात ने कहर ढहाया। अंबेडकरनगर में खेत में परवल तोड़ने के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई, एक अन्य घायल हो गया। वहीं इसी जिले में वर्षा से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े ग्रामीणों पर बिजली गिर गई। 12 लोग झुलस गए।

    छप्पर के नीचे बैठे पिता-पुत्र हादसे का शिकार, बेटे की मौत

    गोंडा में छप्पर के नीचे बैठे पिता-पुत्र हादसे का शिकार हो गए। बिजली करने से बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता घायल है। लखीमपुर में वज्रपात से नौ बकरियों की मौत हो गई। उधर एक फर्टिलाइजर कंपनी में कार्यरत बाराबंकी के बसौती के महेंद्र प्रताप सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति अलीगंज मार्ग पर हंडेला गुरुद्वारा के पास वज्रपात होने से घायल हो गए। अयोध्या के गोसाईंगंज में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई है यहां भी दो बालक झुलस गए हैं।