विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Rain Alert: सावधान! यूपी के इन 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 2 दिन के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

Published: Tue, 01 Jul 2025 09:43 PM (IST)

लखनऊ और आसपास के इलाकों में बारिश से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने पूर्वांचल और बुंदेलखंड समेत ...और पढ़ें

पूर्वांचल समेत 25 से अधिक जिलों में अगले दो दिन भारी वर्षा
पूर्वांचल समेत 25 से अधिक जिलों में अगले दो दिन भारी वर्षा

HighLights

  1. लखनऊ में बारिश से गर्मी से राहत |
  2. मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट |
  3. दक्षिणी जिलों में वज्रपात की चेतावनी |

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले दो-तीन दिनों से राजधानी समेत प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने से उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वांचल और बुंदलेखंड समेत 25 से अधिक जिलों में बुधवार और गुरुवार को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, लखनऊ व 40 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा। लखनऊ में मंगलवार को दिन का पारा 32.9 डिग्री और रात का 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आने वाले दिनों में भी तापमान की यही स्थिति बनी रहने का पूर्वानुमान है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून अब प्रदेश के सभी जिलों तक पहुंच चुका है। राज्यभर में बारिश का सिलसिला पूरे सप्ताह बने रहने का संकेत मिल रहा है। हालांकि, मानसून अगले दो दिन यूपी के दक्षिणी जिलों में जोरदार बारिश कराएगा।

खासकर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के जिलों में दो दिन अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। इन जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और आसपास के जिलों में वज्रपात और तेज हवा के साथ भारी बरसात के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में तीन-चार दिनों तक हल्की से मध्यम बरसात होगी।