Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: ठंड से कांपेगा पूरा प्रदेश, वेस्‍ट यूपी में हो सकती है बूंदाबांदी, पढ़ें IMD की ताजा र‍िपोर्ट

    प्रदेश के कई हिस्सों में अत्यधिक ठंड का प्रभाव रहा। बलिया देवरिया कुशीनगर महाराजगंज सिद्धार्थनगर बलरामपुर श्रावस्ती बहराइच कानपुर आगरा फिरोजाबाद इटावा औरैया जालौन और हमीरपुर जैसे इलाकों में लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। लखनऊ में घना कोहरा से धूप बेअसर रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहेगा लेकिन धीरे-धीरे मौसम साफ होने की संभावना है।

    By Vivek Rao Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Sun, 05 Jan 2025 07:42 AM (IST)
    Hero Image
    यूपी में अभी जारी रहेगा ठंड का स‍ितम।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। शनिवार को लखनऊ में घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण गलन का असर दिनभर बना रहा। अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री की गिरावट के साथ 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर धूप बेअसर रही। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। शनिवार को प्रदेश में मेरठ सबसे ठंडा रहा, जहां दिन का अधिकतम तापमान सिर्फ 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाराबंकी भी बेहद ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश के कई हिस्सों में अत्यधिक ठंड का प्रभाव रहा। बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन और हमीरपुर जैसे इलाकों में लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। लखनऊ में घना कोहरा से धूप बेअसर रहा।

    आज छाया रहेगा घना कोहरा

    मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे मौसम साफ होने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का प्रभाव बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें: UP Weather Forecast: यूपी में आज से सर्द होंगी रातें, IMD का अलर्ट जारी, यहां से लें मौसम की ताजा जानकारी

    अभी जारी रहेगा ठंड का स‍ितम

    ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कमजोर पड़ने और पुरवाई में बदलने के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। पांच जनवरी से कोल्ड डे की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छह जनवरी को प्रदेश के पश्चिम भाग में कुछ जगह बूंदाबांदी और हल्की वर्षा हो सकती है। सात जनवरी की सुबह से तापमान में गिरावट से कोहरे में बढ़ोतरी की संभावना है।

    लेट हुईं ट्रेनें और फ्लाइटें

    घने कोहरे और खराब मौसम की वजह से हवाई, रेल और सड़क यातायात पर बुरी तरह असर पड़ा है। शनिवार को तीन उड़ानें निरस्त कर दी गईं जबकि एक दर्जन से अधिक फ्लाइटें लेट रहीं। इसके अलावा ट्रेनें भी पांच से सात घंटे की देरी से चलीं। इस वजह से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

    शनिवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस का बंगलुरु से सुबह 9:10 बजे लखनऊ आने वाला विमान आइएक्स-1977 भी निरस्त कर दिया गया। दिल्ली से सुबह 6:55 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-2025 निरस्त कर दिया गया और लखनऊ से दिल्ली जाने वाली 6ई-2026 भी निरस्त रही। लखनऊ से मस्कट जाने वाला सलाम एयर का विमान तड़के चार बजे के बजाय 5:15 बजे उड़ान भर सका। वहीं मस्कट से लखनऊ वाला ओमान एयर का विमान शनिवार तड़के 3:15 बजे आने के बजाय 45 मिनट देरी से करीब चार बजे लखनऊ पहुंच सका।

    यह भी पढ़ें: UP Weather Update: अभी जारी रहेगा ठंड का स‍ितम, लखनऊ समेत कई ज‍िलों में घने कोहरे की चेतावनी