Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hariyali Teej 2025 : हरियाली तीज कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, बताया आस्था का प्रतीक

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 07:47 PM (IST)

    Hariyali Teej 2025 in Lucknow उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हरियाली तीज उत्सव हमारी सदियों पुरानी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। हरियाली तीज का यह उत्सव भगवान भोलेनाथ एवं देवी पार्वती को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है।

    Hero Image
    उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी

    जागरण संवाददाता, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी रविवार को लखनऊ में हरियाली तीज के कार्यक्रम में पहुंचे। ऐशबाग के होटल कासा में आयोजित हरियाली तीज उत्सव एवं महिला सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान व उपाध्यक्ष अपर्णा यादव थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि हरियाली तीज, जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है, हरियाली और प्रकृति से गहरा संबंध रखता है। यह पर्व वर्षा ऋतु के आगमन का सूचक है, जब धरती मां हरे परिधान में सजकर हमें शीतलता और शांति प्रदान करती हैं। यह स्त्रियों के त्याग, प्रेम और अटूट विश्वास का भी प्रतीक है।

    उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हरियाली तीज उत्सव हमारी सदियों पुरानी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। हरियाली तीज का यह उत्सव भगवान भोलेनाथ एवं देवी पार्वती को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है।

    प्रकृति की अनुपम छटा और नवजीवन के संचार का प्रतीक यह त्योहार हम सभी के मन में एक नई ऊर्जा और उत्साह भर देता है। डिप्टी सीएम ने सभी उपस्थित लोगों को इस पवित्र त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    कार्यक्रम में की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी सभी उपस्थित महिलाओं को पवित्र त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम संयोजिका समाजसेविका नम्रता पाठक ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी का आभार भी व्यक्त किया।