Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने कहा- इस बार 4.6 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 10:40 PM (IST)

    मुख्य सचिव एसपी गोयल ने हर घर तिरंगा अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी डीएम को निर्देश दिए हैं। इस वर्ष 4.6 करोड़ से अधिक तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए रैलियों और यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। नागरिकों को ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा।

    Hero Image
    हर घर तिरंगा अभियान में जनसहभागिता बढ़ाएं डीएम : मुख्य सचिव।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान को इस वर्ष भी सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी डीएम को कड़े निर्देश दिए हैं। कहा है कि अभियान में जनसहभागिता बढ़ाने का हर प्रयास किया जाए। शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान-2025 की तैयारियों की समीक्षा की। कहा, अभियान को प्रदेश में जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। बीते वर्षों में हर घर तिरंगा अभियान उत्साह, उमंग व जनभागीदारी के साथ आयोजित हुआ।

    इस वर्ष 4.6 करोड़ से अधिक तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अनुरूप झंडों का निर्माण कराया जाये। पंचायत भवनों, जन सेवा केंद्रों, राशन केंद्रों, तहसील, विकास खंड, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, डाकघर व अन्य प्रमुख प्रतिष्ठानों में तिरंगा झंडा पहुंचाया जाए।

    लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए बाइक व साइकिल रैलियों, युवा परेड व सामुदायिक तिरंगा यात्राओं का आयोजन कराया जाए। राष्ट्रीय गौरव, एकता व देशभक्ति की चेतना के संदेश को मजबूत करने के लिए स्कूली बच्चों व युवाओं को खासकर अभियान से जोड़ा जाए।

    नागरिकों को ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान में भाग लेने व राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीर आनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने आठ अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समारोह के आयोजन काे लेकर भी विस्तृत निर्देश दिए।

    आठ व नौ अगस्त को सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों को तिरंगा राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित होगा। डाक विभाग से समन्वय स्थापित कर सीमाओं पर सैनिकों व अर्द्धसैनिकों बलों को तिरंगा राखी भिजवाने का निर्देश भी दिया।

    लोगों को आवास, स्कूल व सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झंडा को पूरे सम्मान व झंडा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराने के लिए जागरूक करने का निर्देश भी दिया। आधा झुका, फटा या कटा झंडा लगाना प्रतिबंधित है। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि झंडा उतारने के बाद उसका दुरुपयोग न हो।

    बैठक में प्रमुख सचिव, संस्कृति विभाग मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान शनिवार से 15 अगस्त के मध्य तीन अलग-अलग चरणों में चलाया जाएगा। पहले चरण में आठ अगस्त तक रचनात्मक पहलों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

    नौ से 12 अगस्त के मध्य दूसरा चरण जनआंदोलन व उत्सव पर केंद्रित होगा। 13 से 15 अगस्त के मध्य ध्वजारोहण समारोह व प्रमुख सरकारी भवनों, संस्थानों, पुलों, बांधों, सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा लाइट से प्रकाशित किया जायेगा।