Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Navami 2023: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने प्रदेश की जनता को दी राम नवमी की बधाई

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 07:58 AM (IST)

    पूरे देश में राम नवमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सभी ज‍िलों में इस मौके पर शोभायात्रा का भी आयोजन क‍िया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन ...और पढ़ें

    Hero Image
    Ram Navami 2023: सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

    लखनऊ, राब्यू। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा के अनुष्ठान पर्व नवरात्रि व भगवान श्रीराम के जन्मदिन राम नवमी के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी के अनुष्ठान नवमी को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हम सभी को एक नई प्रेरणा देता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रभु श्रीराम का संपूर्ण जीवन हम सभी को उच्च आदर्शों व मर्यादाओं का पालन करने के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आदि शक्ति मां भगवती के अनुष्ठान के पर्व नवरात्रि व प्रभु श्रीराम के जन्मदिन राम नवमी की लोगों को बधाई दी है।

    योगी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि राम नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन मातृ शक्ति के प्रति भारत की सनातन आस्था व सम्मान के भाव को प्रदर्शित करता है। आदि शक्ति मां भगवती की शक्ति व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मर्यादा हम सबको अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों से जोड़ने में एक नई शक्ति प्रदान करेगी।

    सीएम योगी ने ट्वीट कर दी जनता को बधाई

    जोग लगन ग्रह बार तिथि सकल भए अनुकूल।

    चर अरु अचर हर्षजुत राम जनम सुखमूल॥

    मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण के अति पावन दिवस 'श्री राम नवमी' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जय श्री राम!

    मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि, 'जगज्जननी मां भगवती की आराधना व उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्र की सभी प्रदेश वासियों और भक्तों को हार्दिक बधाई! जगज्जननी मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो।'