Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जो सरकार बारिश-पानी के नाम पर चुनावों को टाल देती है...' वन नेशन-वन इलेक्शन सामने आया अखिलेश का रिएक्शन

    Updated: Fri, 13 Dec 2024 01:28 AM (IST)

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार द्वारा वन नेशन-वन इलेक्शन ड्राफ्ट बिल को पारित किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इसे अव्यावहारिक और अलोकतांत्रिक करार दिया। यादव का कहना है कि यह व्यवस्था लोकतंत्र के खिलाफ है और इसके जरिए संवैधानिक रूप से चुनी गई सरकारों को बीच में ही भंग करना होगा जो जनमत का अपमान है।

    Hero Image
    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सीएम योगी।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। वन नेशन-वन इलेक्शन के ड्राफ्ट बिल को कैबिनेट से पारित किए जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एक देश- एक चुनाव सही मायनों में एक अव्यावहारिक ही नहीं अलोकतांत्रिक व्यवस्था भी है, क्योंकि कभी-कभी सरकारें अपनी समयावधि के बीत जाने पर भी अस्थिर हो जाती हैं। तो क्या वहां की जनता बिना लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व के रहेगी ? इसके लिए संवैधानिक रूप से चुनी गयी सरकारों को बीच में ही भंग करना होगा, जो जनमत का अपमान होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा प्रमुख ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर कहा कि दरअसल एक देश-एक चुनाव लोकतंत्र के खिलाफ एकतंत्री सोच का बहुत बड़ा षड़यंत्र है। जो चाहता है कि एक साथ ही पूरे देश पर कब्जा कर लिया जाए। इससे चुनाव एक दिखावटी प्रक्रिया बनकर रह जाएगा। जो सरकार बारिश, पानी, त्योहार, नहान के नाम पर चुनावों को टाल देती है, वो एक साथ चुनाव कराने का दावा कैसे कर सकती है? एक देश- एक चुनाव एक छलावा है, जिसके मूल कारण में एकाधिकार की अलोकतांत्रिक मंशा काम कर रही है। ये चुनावी व्यवस्था के सामूहिक अपहरण साजिश है।

    भाजपा राज में पनप रहा अपहरण उद्योग

    हास्य कलाकार सुनील पाल और मुश्ताक खान के अपहरण की घटना को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब भाजपा राज में सरकार ही जनता के वोटों के अपहरण से बनती है, तो भाजपा राज में अपहरण उद्योग तो पनपेगा ही। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था भंग और अपहरणकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं।

    संविधान की प्रतिकृति तोड़े जाने की जांच हो

    महाराष्ट्र के परभणी में संविधान की प्रतिकृति तोड़ने की घटना की जांच की मांग सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में घपले से बनी भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही संविधान की प्रतिकृति तोड़ने का दुस्साहस किसके इशारे पर हुआ है ?, इसकी गहरी जांच होना चाहिए। जिस भाजपा के राज में संविधान की प्रतिकृति तोड़ी जा रही है, वो सच में संविधान का कितना सम्मान करती होगी ?, ये सबको समझ आ गया है।

    स्वास्थ्य सेवाएं दलाली और मुनाफाखोरी की गिरफ्त में

    सपा अध्यक्ष ने बयान जारी करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। स्वास्थ्य सेवाएं दलाली और मुनाफाखोरी की गिरफ्त में है। पहले प्रयागराज में नकली प्लेटलेट्स का राजपाश हुआ और अब आगरा में नकली दवाई के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। प्रदेश में पूरब से लेकर पश्चिम तक सब जगह ड्रग माफियाओं का राज चल रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner