Gonda Election Result 2022: गोंडा में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, सभी सात विधानसभा सीटों पर जमाया कब्जा
Gonda Election Result 2022 Vote Counting News Updates वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा ने गोंडा में अपना परचम लहराया है। पार्टी के उम्मीदवारों ने सभी सात विधानसभा सीटों में जीत दर्ज की है।
गोंडा, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव में एक बार फिर गोनार्द की धरती भगवामय हो गई है। जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। देवीपाटन मंडल के गोंडा जिले में ही इस बार भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। कटराबाजार विधानसभा सीट से बावन सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई। वहीं, तरबगंज में भाजपा विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने देवीपाटन मंडल में सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
गुरुवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होते ही सबकी निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी गई थीं। घड़ी की सुई जैसे-जैसे आगे बढ़ती, एलईडी स्क्रीन पर भाजपा बहुमत की तरफ बढ़ती जा रही थी। दोपहर बाद चुनाव परिणाम आना शुरू हुआ। सबसे पहले मेहनौन विधानसभा सीट से प्रत्याशी व विधायक विनय द्वविवेदी ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला को 23218 मतों से पराजित किया। गोंडा सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी व विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने नजदीकी मुकाबले में 6699 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने सपा प्रत्याशी सूरज सिंह को हराया।
कटराबाजार सीट से भाजपा प्रत्याशी व विधायक बावन सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे को 18615 मतों से पराजित किया। मनकापुर से भाजपा प्रत्याशी व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने एक बार फिर विजय पताका फहराई। उन्होंने सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक रमेश गौतम को 42396 वोट से पराजित किया। तरबगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी व विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने सपा प्रत्याशी रामभजन चौबे को 53616 वोट से हराया। गौरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व विधायक प्रभात वर्मा ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा प्रत्याशी संजय सविता विद्यार्थी को 23239 वोट से हराया। कर्नलगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को 35256 मतों से हराया।
जिले का नाम गोंडा
- विधानसभा क्षेत्र का नाम मेहनौन व संख्या 295
- दल प्रत्याशी प्राप्त मत
- भाजपा विनय द्विवेदी 107109
- सपा नंदिता शुक्ला 83605
- विधानसभा क्षेत्र का नाम गोंडा सदर व संख्या 296
- दल प्रत्याशी प्राप्त मत
- भाजपा प्रतीक भूषण सिंह 96016
- सपा सूरज सिंह 88961
- विधानसभा क्षेत्र का नाम कटरा बाजार व संख्या 297
- दल प्रत्याशी प्राप्त मत
- भाजपा बावन सिंह 112080
- सपा बैजनाथ दूबे 93465
- विधानसभा क्षेत्र का नाम कर्नलगंज व संख्या 298
- दल प्रत्याशी प्राप्त मत
- भाजपा अजय सिंह 107343
- सपा योगेश प्रताप सिंह 71573
- विधानसभा क्षेत्र का नाम तरबगंज व संख्या 299
- दल प्रत्याशी प्राप्त मत
- भाजपा प्रेम नरायन पांडेय 125206
- सपा रामभजन चौबे 71590
- विधानसभा क्षेत्र का नाम मनकापुर व संख्या 300
- दल प्रत्याशी प्राप्त मत
- भाजपा रमापति शास्त्री 104824
- सपा रमेश गौतम 62428
- विधानसभा क्षेत्र का नाम गौरा व संख्या 301
- दल प्रत्याशी प्राप्त मत
- भाजपा प्रभात वर्मा 73377
- सपा संजय सविता विद्यार्थी 50138
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।