विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gonda Accident : गोंडा की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री दुखी, मृतकों के परिवारीजन को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

Published: Sun, 03 Aug 2025 12:56 PM (IST)

Gonda Road Accident Bolero Collided in Canal मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में सड़क दुर्घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने एक्स पर अपना शोक संदेश पोस्ट करने के साथ ही गोंडा जिला प्रशासन को निर्देश भी दिया है। उन्होंने कहा कि यह जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

गोंडा की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुखी
गोंडा की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुखी

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में हुए सड़क हादसे का लिया संज्ञान
  2. अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोंडा में सड़क हादसे में 11 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ चार घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था करने के निर्देश देने के साथ ही मृतकों के परिवारीजन को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में सड़क दुर्घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने एक्स पर अपना शोक संदेश पोस्ट करने के साथ ही गोंडा जिला प्रशासन को निर्देश भी दिया है। उन्होंने कहा कि यह जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिवारीजन को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

यह भी पढ़ें- गोंडा में बड़ा हादसा: पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में पलटी, 11 की मौत

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

यह भी पढ़ें- Gonda News : पांच वर्ष से नहीं हो रहा दुकान के विवाद का हल, आत्महत्या की धमकी देकर गोंडा में पानी की टंकी पर चढ़ा किसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।