लखनऊ के गोमतीनगर से वलसाड के लिए विशेष ट्रेन 5 अक्टूबर से शुरू, चेक करें पूरा शेड्यूल
रेलवे 5 अक्टूबर से गोमतीनगर से वलसाड के लिए एक विशेष ट्रेन चलाएगा, जिसका संचालन आठ फेरों के लिए होगा।

HighLights
गोमतीनगर से वलसाड विशेष ट्रेन 5 अक्टूबर से शुरू होगी।
विशेष ट्रेन का संचालन आठ फेरों के लिए किया जाएगा।
इंजीनियरिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे गोमतीनगर से गुजरात के वलसाड के लिए स्पेशल ट्रेन पांच से 23 अक्टूबर तक चलाएगा। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन आठ फेरों के लिए होगा।
ट्रेन 05033 स्पेशल पांच अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से दोपहर दो बजे चलकर बादशाहनगर से 2: 17 बजे, ऐशबाग से तीन बजे होते हुए अगले दिन शाम पांच बजे वलसाड पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और नवसारी स्टेशनों पर होगा।
इसी तरह वापसी में 05034 स्पेशल वलसाड से छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को वलसाड से रात 10: 15 बजे चलकर अगले दिन ऐशबाग से रात 1:15 बजे, बादशाहनगर से 1:37 बजे छूटकर गोमती नगर रात दो बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल की चार, स्लीपर की छह, एसी सेकेंड की दो, एसी थर्ड की आठ बोगियां होंगी।
रूट बदलेगा
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर इंजीनियरिंग कार्य चलते पूर्व में निरस्त की गई 22075/22076 चर्लपल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस और 07075/07076 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल का संचालन बहाल हो गया है। यह ट्रेन परिवर्तित रूट से चलेगी।
ट्रेन चर्लपल्ली से 20 नवंबर से 25 दिसंबर तक 22075 चर्लपल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस और 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग इटारसी-जबलपुर-ओहन केबिन-हमीरपुर-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।
गोरखपुर से 20 नवंबर से 27 दिसंबर तक 22076 गोरखपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और 07076 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल भी परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-हमीरपुर-ओहन केबिन-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- दीपावली पर लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच चलेंगी ये त्योहार विशेष ट्रेनें, बुकिंग खुलते ही सीटें फुल होने की टेंशन खत्मं
यह भी पढ़ें- कानपुर से बेंगलुरु के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, दीपावली और छठ त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत
