विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच चलेंगी ये त्योहार विशेष ट्रेनें, बुकिंग खुलते ही सीटें फुल होने की टेंशन खत्म

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:57 PM (IST)

दीपावली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। त्योहार के ...और पढ़ें

दिल्ली से पटना और मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने इन विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है।

दिल्ली से पटना और मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने इन विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है।

HighLights

  1. दीपावली पर रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की।

  2. बिहार/यूपी और मुंबई रूट पर वेटिंग लिस्ट से राहत।

  3. आनंद विहार, निजामुद्दीन से कई विशेष ट्रेनें चलेंगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली के अवसर पर घरों को लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। त्योहार के सीजन में पूर्व दिशा (बिहार/यूपी) और मुंबई रूट की नियमित ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में सीटें फुल हो जा रही हैं। दिल्ली से पटना और मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने इन विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है।

प्रमुख विशेष ट्रेनों का विवरण इस प्रकार हैं...

1. आनंद विहार टर्मिनल – मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन (05219/05220)

  • कब से कब तक: मुजफ्फरपुर से 11 सितंबर से 27 नवंबर (प्रत्येक शुक्रवार) और आनंद विहार से 12 सितंबर से 28 नवंबर (प्रत्येक शनिवार)।

  • समय: मुजफ्फरपुर से दोपहर 1:30 बजे और आनंद विहार से दोपहर 12:00 बजे।

  • कोच श्रेणी: यह पूरी तरह वातानुकूलित (AC) ट्रेन होगी।

  • मुख्य ठहराव: हाजीपुर, पाटलीपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और गोविंदपुरी।

2. आनंद विहार टर्मिनल – लौकहा बाजार विशेष (04014/04013)

  • कब से कब तक: आनंद विहार से 16 सितंबर से 29 नवंबर और वापसी में 17 सितंबर से 30 नवंबर तक।

  • समय: आनंद विहार से दोपहर 3:40 बजे और लौकहा बाजार से रात 9:30 बजे।

  • कोच श्रेणी: वातानुकूलित (AC), स्लीपर और सामान्य (General) श्रेणी।

  • मुख्य ठहराव: गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, रक्सौल और सीतामढ़ी।

3. आनंद विहार टर्मिनल – पाटलिपुत्र विशेष (04096/04095)

  • कब से कब तक: आनंद विहार से 1 अक्टूबर से 29 नवंबर और पाटलिपुत्र से 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक।

  • समय: आनंद विहार से मध्य रात्रि 12:05 बजे और पाटलिपुत्र से मध्य रात्रि 12:45 बजे।

  • कोच श्रेणी: वातानुकूलित (AC), स्लीपर और सामान्य (General) श्रेणी।

  • मुख्य ठहराव: कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया और छपरा।

4. हजरत निजामुद्दीन – दादर साप्ताहिक विशेष (04002/04001)

  • कब से कब तक: निजामुद्दीन से 13 अक्टूबर से 24 नवंबर (प्रत्येक मंगलवार) और दादर से 15 अक्टूबर से 26 नवंबर (प्रत्येक बृहस्पतिवार)।

  • समय: हजरत निजामुद्दीन से रात 11:45 बजे।

  • कोच श्रेणी: वातानुकूलित (AC) श्रेणी।

  • मुख्य ठहराव: मथुरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डिवाइडर निर्माण रुकवाया, विधायक संग DM ऑफिस पहुंचे लोग  

यह भी पढ़ें- ट्रांजिट एरिया में कई दिन फंसे यात्रियों को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं? दिल्ली HC का केंद्र से सवाल