Move to Jagran APP

लखनऊ से आगरा जा रहे हैं तो काम की है ये सूचना, नौ सितंबर से निरस्‍त रहेंगी ट्रेनें Lucknow News

नौ सितंबर से 19 अक्टूबर तक के लिए निरस्त कर दी जाएगी लखनऊ और आगरा के बीच की ट्रेनें।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 01:44 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 01:44 PM (IST)
लखनऊ से आगरा जा रहे हैं तो काम की है ये सूचना, नौ सितंबर से निरस्‍त रहेंगी ट्रेनें Lucknow News
लखनऊ से आगरा जा रहे हैं तो काम की है ये सूचना, नौ सितंबर से निरस्‍त रहेंगी ट्रेनें Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। आगरा की ओर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें नौ सितंबर से बढ़ जाएंगी। रेलवे टूंडला में यार्ड रिमॉडलिंग करेगा। इस कारण एक बार फिर से लखनऊ से नई दिल्ली की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन गोमती एक्सप्रेस नौ सितंबर से 19 अक्टूबर तक के लिए निरस्त कर दी जाएगी। जबकि आगरा के लिए रोजाना चलने वाली आगरा इंटरसिटी भी नौ सितंबर से 19 अक्टूबर तक नहीं चलेगी। इस तिथि पर मरुधर एक्सप्रेस आगरा न जाकर कानपुर से कासगंज होकर रवाना हो जाएगी। जबकि 12555 गोरखपुर हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस 30 सितंबर से 19 अक्टूबर तक मुरादाबाद होकर चलेगी। वापसी में यह ट्रेन एक से 20 अक्टूबर मुरादाबाद के रास्ते लखनऊ आएगी। इतना ही नहीं आम्रपाली एक्सप्रेस, गोरखपुर आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस लखनऊ न आकर सीतापुर के रूट से रवाना हो जाएंगी। कानपुर होकर जाने वाली 12 ट्रेनें लखनऊ मुरादाबाद होकर चलेंगी।

loksabha election banner

इन तिथियों पर नहीं चलेंगी ट्रेनें 

  • 12179 आगरा लखनऊ इंटरसिटी 9 सितंबर से 20 अक्टूबर
  • 12180 लखनऊ आगरा इंटरसिटी 9 सितंबर से 20 अक्टूबर
  • 12419 लखनऊ नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस नौ सितंबर से 20 अक्टूबर 
  • 12420 नई दिल्ली लखनऊ गोमती एक्सप्रेस नौ सितंबर से 20 अक्टूबर 
  • 13413 मालदा टाउन दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 28 सितंबर से सात अक्टूबर 
  • 13483 मालदा टाउन दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 29 सितंबर से नौ अक्टूबर
  • 13414 दिल्ली मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस 30 सितंबर से 9 अक्टूबर 
  • 13484 दिल्ली मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस एक से 11 अक्टूबर 
  • 15025 मऊ आनंद विहार एक्सप्रेस छह से 13 अक्टूबर 
  • 15026 आनंद विहार मऊ एक्सप्रेस चार से 11 अक्टूबर 
  • 15668 कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस 17 अक्टूबर 
  • 15667 गांधीधाम कामाख्या एक्सप्रेस 19 अक्टूबर 
  • 12876 आनंद विहार पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 20 अक्टूबर 
  • 12875 पुरी आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस 18 अक्टूबर 
  • 15269 मुजफ्फरपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस पांच सितंबर से 17 अक्टूबर
  • 15270 अहमदाबाद मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस आठ सितंबर से 20 अक्टूबर

इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग 

  • 15045 गोरखपुर ओखा एक्सप्रेस 12 सितंबर से 17 अक्टूबर तक कानपुर-उरई होकर
  • 15046 ओखा गोरखपुर एक्सप्रेस आठ सितंबर से 13 अक्टूबर तक उरई-कानपुर होकर
  • 19053 सूरत मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 13 सितंंबर से 18 अक्टूबर तक उरई-कानपुर होकर
  • 19054 मुजफ्फरपुर सूरत एक्सप्रेस आठ सितंबर से 13 अक्टूबर तक उरई होकर
  • 19037/39 अवध एक्सप्रेस आठ सितंबर से 19 अक्टूबर तक झांसी भीमसेन  -19038/40 अवध एक्सप्रेस आठ सितंबर से 19 अक्टूबर कानपुर झांसी होकर 
  • 13237/39 पटना कोटा एक्सप्रेस आठ सितंबर से 19 अक्टूबर कासगंज मथुरा होकर
  • 13238/40 कोटा पटना एक्सप्रेस आठ सितंबर से 19 अक्टूबर कासगंज होकर 
  • 14853/63/65 मरुधर एक्सप्रेस कासगंज मथुरा होकर 
  • 14854/64/66 मरुधर एक्सप्रेस मथुरा कासगंज होकर
  •  
  • सीतापुर होकर गुजरेंगी यह ट्रेनें 
  • 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 30 सितंबर से 19 अक्टूबर तक सीतापुर सिटी मुरादाबाद होकर 
  • 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस एक से 20 अक्टूबर मुरादाबाद-सीतापुर सिटी होकर
  • 12571/96 गोरखपुर आनंद विहार हमसफर 30 सितंबर से 19 अक्टूबर
  • 12572 आनंद विहार गोरखपुर हमसफर एक से 20 अक्टूबर
  • 12565 दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्कक्रांति 30 सितंबर से 19 अक्टूबर
  • 12566 नई दिल्ली दरभंगा बिहार संपर्कक्रांति एक से 20 अक्टूबर

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.