Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक करोड़ किसान होंगे आत्मनिर्भर, योगी सरकार ला रही गांव-गांव गो आधारित खेती का अभियान

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 10:06 PM (IST)

    योगी सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गो-आधारित खेती को बढ़ावा देगी। एक करोड़ से अधिक किसानों को इससे जोड़ा जाएगा। ग्राम-ऊर्जा मॉडल के तहत प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता मिलेगी। गोशालाओं में जैविक खाद का उत्पादन होगा जिससे किसानों की लागत कम होगी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य मिलेगा। जैविक खेती से उत्पन्न अन्न और उत्पादों के सेवन से लोगों की सेहत भी बेहतर होगी।

    Hero Image
    गो आधारित खेती को गांव-गांव चलेगा अभियान।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। योगी सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और लोगों को गुणवत्तायुक्त अन्न, दूध, फल व सब्जियां उपलब्ध कराने की दिशा में बड़े स्तर पर अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत एक करोड़ से अधिक किसानों को गो आधारित खेती से जोड़ने की तैयारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप्र गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि ग्राम-ऊर्जा माडल को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की आधारशिला के रूप में विकसित किया जा रहा है। पहली बार गांव-गांव अभियान चलाकर किसान परिवारों को गो आधारित खेती से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण, संसाधन और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

    हर गांव में गोशालाओं के माध्यम से बायोगैस, वर्मी कम्पोस्ट, जीवामृत, घनजीवामृत आदि का उत्पादन कर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे किसानों की रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता घटेगी और प्रति एकड़ 10 से 12 हजार रुपये तक की बचत होगी। वहीं जैविक खेती से उत्पन्न अन्न और उत्पादों के सेवन से लोगों की सेहत भी बेहतर होगी।

    comedy show banner
    comedy show banner