Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ghosi Bypoll Election 2023: घोसी में मतदान आज, दस प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला; भाजपा के लिए चुनौती

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 07:42 AM (IST)

    Ghosi Bypoll Election 2023 घोसी विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को मतदान होगा। यहां पर कुल 430394 मतदाता दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 239 मतदान केंद्रों के 455 बूथों पर मतदान होगा। उपचुनाव में भाजपा के दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। घोसी विधानसभा उपचुनाव उत्तर प्रदेश में आइएनडीआइए की पहली परीक्षा है

    Hero Image
    Ghosi Bypoll Election 2023: घोसी में मतदान आज, दस प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला; भाजपा के लिए चुनौती

    Ghosi Bypoll Election 2023। जागरण टीम,मऊ / लखनऊ: घोसी विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को मतदान होगा। यहां पर कुल 4,30,394 मतदाता दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 239 मतदान केंद्रों के 455 बूथों पर मतदान होगा।

    उपचुनाव में भाजपा के दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। घोसी विधानसभा उपचुनाव उत्तर प्रदेश में आइएनडीआइए की पहली परीक्षा है तो भाजपा यह उपचुनाव जीत कर अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले समर्थकों को सकारात्मक संदेश देना चाहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा से दारा सिंह चौहान है उम्मीदवार

    भाजपा के दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह के अलावा आम जनता दल से राजकुमार चौहान, जनता क्रांति पार्टी से मुन्नीलाल चौहान, जनराज्य पार्टी से सुनील चौहान, जन अधिकार पार्टी से अफरोज आलम, पीस पार्टी से सनाउल्लाह आजमी, बहुजन मुक्ति पार्टी से रविंद्र प्रताप सिंह के अलावा निर्दलीय विनय कुमार व रमेश पांडेय चुनाव मैदान में हैं।

    कलेक्ट्रेट से सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं जो सायंकाल तक गंतव्य पर पहुंच भी गईं। मतगणना आठ सितंबर को होगी।

    शांतपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी

    चुनाव आयोग ने घोसी विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदान पर सतर्क नजर रखने के लिए आयोग ने एक सामान्य प्रेक्षक, एक व्यय प्रेक्षक तथा एक पुलिस प्रेक्षक तैनात किए हैं।

    चुनाव में कुल 2004 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। उपचुनाव के मैदान में भले ही 10 प्रत्याशी हैं लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा उम्मीदवार के बीच ही है।

    बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का कहना है कि बहन जी (मायावती) ने जब उपचुनाव न लड़ने का निर्णय किया है तब फिर घोसी के उपचुनाव से न पार्टी पदाधिकारियों और न ही समर्थकों का कुछ लेना-देना है।

    बसपा ने नहीं उतारा प्रत्याशी

    बहन जी के निर्देश पर हम सब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव में बसपा घोसी सीट पर तीसरे स्थान पर रही थी। बंगाल की धूपगुड़ी, केरल की पुतुपल्ली, उत्तराखंड की बागेश्वर, झारखंड की डुमरी व त्रिपुरा की बाक्सानगर तथा धनपुर विधानसभा सीटों पर भी मंगलवार को उपचुनाव होंगे।

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। भाजपा का आचरण संविधान विरोधी है। सत्ता के अहंकार में भाजपा मदांध है। भाजपा जनता के वोट देने का अधिकार छीन रही है। पूरा देश भाजपा के तानाशाही व्यवहार को देख रहा है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। घोसी में वह चुनाव हार रही है इसलिए सपा पर झूठे आरोप लगा रही है।