'मजनूआ हमार समाजवादी लवर' घोसी में सपा की जीत पर गदगद अखिलेश; गिनाए भाजपा की हार के 20 कारण
Ghosi Bypoll Election Result अखिलेश ने जीत को देखते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि घोसी की जनता ने भाजपा को ‘पचास हजारी पछाड़’ दी है।ये भाजपा की राजनीतिक ही नहीं नैतिक हार भी है। इसके साथ उन्होंने भोजपुरी गायक टुनटुन का गाना मजनूआ हमार समाजवादी लवर भी शेयर किया है। इस ट्वीट पर काफी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

लखनऊ, जागरण ऑनलाइन टीम। Ghosi Byelection Result : घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। सपा विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान लगातार पीछे चल रहे हैं। वहीं सपा के सुधाकर सिंह राउंड दर राउंड बढ़त बनाए हुए हैं।
26वें राउंड की काउंटिंग के बाद सुधाकर सिंह की स्थिति और मजबूत नजर आ रही है, वह दारा सिंह चौहान से 35 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। बस अब जीत की औपचारिकता ही बाकी रह गई हैं। वहीं सपा की जीत को देख अखिलेश काफी प्रसन्न हैं। उन्होंने भोजपुरी गाना ट्वीट कर जीत की बधाई अलग अंदाज में दी है।
अखिलेश ने किया ट्वीट- 'मजनूआ हमार समाजवादी लवर'
घोसी की जनता ने भाजपा को ‘पचास हजारी पछाड़’ दी है।
ये भाजपा की राजनीतिक ही नहीं, नैतिक हार भी है। pic.twitter.com/mbhKjnMcv6
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 8, 2023
अखिलेश ने जीत को देखते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि घोसी की जनता ने भाजपा को ‘पचास हजारी पछाड़’ दी है।ये भाजपा की राजनीतिक ही नहीं, नैतिक हार भी है। इसके साथ उन्होंने भोजपुरी गायक टुनटुन का गाना 'मजनूआ हमार समाजवादी लवर' भी शेयर किया है। इस ट्वीट पर काफी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
भाजपा की हार के बताए 20 अहम कारण
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 8, 2023
अखिलेश ने ट्वीट कर भाजपा की हार के 20 अहम कारण भी बताए। इस ट्वीट में अखिलेश ने पोस्टर शेयर किए हैं। जिसमें उन्होंने घोसी चुनाव से अहम पहलु बताए हैं और भाजपा की हार के कारण भी बताए हैं। बता दें कि घोसी उपचुनाव कांटे की टक्कर था। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान सपा छोड़कर भाजपा में गए थे। लेकिन भाजपा से वह जीत की दहलीज पर नहीं पहुंच पाए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।