Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    GBC 4.0: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने CM योगी की जमकर की तारीफ, कहा- अब UP रुकने और थमने वाला नहीं...

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सात वर्ष पहले उत्तर प्रदेश देश के विकास में बैरियर माना जाता था लेकिन अब यह असीमित संभावनाओं वाला प्रदेश बन गया है। फॉर्च्यून 500 कंपनियों के लिए उत्तर प्रदेश निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बनाकर उभरा है। निवेश के लिए सुरक्षित वातावरण सुदृढ़ कानून व्यवस्था और निवेश अनुकूल नीतियों के कारण देश दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर तेजी से आकृष्ट हुए हैं।

    By Nitesh Srivastava Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Tue, 20 Feb 2024 02:14 PM (IST)
    Hero Image
    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (File Photo)

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राजधानी में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दूसरे दिन 'उत्तर प्रदेश : भारत में विदेशी निवेश के लिए उभरता गंतव्य' विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जैसे आज पूरा विश्व आर्थिक क्षेत्र में नेतृत्व के लिए भारत की ओर देख रहा है, वैसे ही भारत अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की ओर देख रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि योगी सरकार के सात वर्षों के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में तेज गति से ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। विगत सात वर्षों में उत्तर प्रदेश का चित्र, दिशा और दशा बदली है। उत्तर प्रदेश अब रुकने वाला नहीं, थमने वाला नहीं है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सात वर्ष पहले उत्तर प्रदेश देश के विकास में बैरियर माना जाता था लेकिन अब यह असीमित संभावनाओं वाला प्रदेश बन गया है। फॉर्च्यून 500 कंपनियों के लिए उत्तर प्रदेश निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन बनाकर उभरा है।

    निवेश के लिए सुरक्षित वातावरण, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और निवेश अनुकूल नीतियों के कारण देश दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर तेजी से आकृष्ट हुए हैं। उन्होंने दुनिया भर के निवेशकों को उत्तर प्रदेश में सुरक्षित निवेश का न्योता दिया और कहा कि उत्तर प्रदेश निवेशकों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।