विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जातिगत जनगणना से लेकर किसानों को MSP की गारंटी तक... सपा के घोषणापत्र में अखिलेश ने किए ये वादे

Published: Wed, 10 Apr 2024 01:25 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2024 01:35 PM (IST)

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। अखिलेश ने घोषणापत्र के जरिए जनता ...और पढ़ें

जातिगत जनगणना से लेकर किसानों को MSP की गारंटी तक..., सपा के घोषणापत्र में अखिलेश ने किए ये वादे
जातिगत जनगणना से लेकर किसानों को MSP की गारंटी तक..., सपा के घोषणापत्र में अखिलेश ने किए ये वादे

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। सपा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। 'जनता का मांग पत्र-हमारा अधिकार' नाम से जारी 20 पन्नों के घोषणा पत्र में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है।

वर्ष 2025 तक जाति आधारित गणना कराने, अग्निपथ योजना खत्म करने, किसानों का ऋण माफ करने, दूध व सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी और भूमिहीन व सीमांत किसानों को 5,000 रुपये प्रति माह पेंशन देने के वादे शामिल हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में घोषणा पत्र जारी करने के बाद कहा कि गरीबों को प्रति माह 500 रुपये का मोबाइल डाटा मुफ्त दिया जाएगा।

घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, निजी क्षेत्र में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने और वर्ष 2029 तक गरीबी को पूरी तरह खत्म करने का भी वादा किया गया है।

केजी से पीजी तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा

घोषणा पत्र में लड़कियों को केजी से लेकर पोस्ट ग्रेज्युएट तक की शिक्षा मुफ्त देने के अलावा महिलाओं के प्रति अपराध पर नियंत्रण के लिए जीरो टालरेंस नीति व राष्ट्रीय स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी करने का वादा किया गया है।

साथ ही दो वर्ष के भीतर संसद तथा विधानसभाओं सहित सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने तथा गरीब महिलाओं को 3,000 रुपये प्रति माह पेंशन देने की बात भी कही गई है।

इसे भी पढ़ें: कुर्सी के लिए प्यार, इनकार और इंतजार; भाजपा के लिए क्यों सिरदर्द बनी कैसरगंज सीट? बृजभूषण की टिकट को लेकर अटकलें तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।