Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aadhaar Card: इन लोगों का आधार कार्ड हो जाएगा इनएक्टिव! UIDAI ने कर दिया क्लियर

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 02:00 AM (IST)

    UIDAI ने 5 से 7 साल के बच्चों के लिए आधार अपडेट मुफ्त कर दिया है। बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है और इसे आधार सेवा केंद्र पर कराया जा सकता है। ऐसा न करने पर आधार निष्क्रिय हो सकता है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फिंगरप्रिंट और आइरिस की आवश्यकता नहीं है लेकिन पांच साल के बाद अपडेट करना अनिवार्य है। पहला अपडेट मुफ्त है।

    Hero Image
    ''सात वर्ष की आयु तक आधार अपडेट न कराने पर हो सकता है निष्क्रिय''

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। पांच से सात वर्ष तक के बच्चों का आधार निश्शुल्क अपडेट करा सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने इस आयु वर्ग के उन बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) करने की यह व्यवस्था की है, जिनके बायोमेट्रिक्स अपडेट नहीं हैं। किसी भी आधार सेवा केंद्र पर बच्चे का विवरण अपडेट करवा सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा न करने पर उनका आधार निष्क्रिय किया जा सकता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के उप महानिदेशक (डीडीजी) प्रशांत कुमार सिंह ने बुधवार को दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित प्रश्न पहर कार्यक्रम में ये जानकारी दी। उन्होंने पाठकों की आधार से संबंधित समस्याएं सुनीं और उनके समाधान बताए।

    डीडीजी सिंह ने बताया कि पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे का फोटोग्राफ, नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और प्रमाण के दस्तावेज प्रदान करके आधार के लिए नामांकन करा सकते हैं। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार नामांकन के लिए उनके फिंगरप्रिंट और आइरिस बायोमेट्रिक्स नहीं लिए जाते, क्योंकि उस आयु तक वे परिपक्व नहीं होते।

    इसलिए बच्चे की पांच वर्ष की आयु पूरी होने पर उसके आधार में फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से अपडेट कराना चाहिए। पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पांच से सात वर्ष की आयु के बीच कराने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता। सात वर्ष की आयु के बाद 100 रुपये शुल्क देना होगा।

    आधार शुल्क

    • - नया आधार नामांकन - निश्शुल्क
    • - अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट - निश्शुल्क
    • - डेमोग्राफिक अपडेट - 50 रुपये
    • - बायाेमीट्रिक अपडेट - 100 रुपये

    आधार में बदलाव

    • -नाम में आंशिक परिवर्तन - दो बार
    • - जन्म तिथि परिवर्तन - एक बार। दूसरी बार अपवाद के तौर पर। इसके लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
    • - पता, मोबाइल नंबर व फोटो- जितनी बार चाहें उतनी बार पर परिवर्तित कर सकते हैं।

    यहां करें संपर्क

    • सहायता नंबर - 1947
    • ईमेल - help @ uidai.gov.in

    यहां से चेक करें स्टेटस

    माय आधार पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ से आधार स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह कार्य आप एम-आधार एप से भी कर सकते हैं। इससे आप पीवीसी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। पता बदलने और बायोमीट्रिक लाक भी कर सकते हैं। आधार में परिवार के मुखिया आधारित पता भी बदल सकते हैं। ई-आधार को डाउनलोड भी कर सकते हैं।