विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में तैनात हैं एक ही बैच के चार आईएएस अफसर, मुख्यमंत्री की कर्मभूमि में विकास को गति देने के प्रयास

Published: Sat, 14 Nov 2026 05:15 PM (IST)

IAS Officers of 2020 Batch: गोरखपुर जिले में तैनात चार आईएएस अफसर एक ही 2020 बैच के हैं और चारों अच्छे दोस्त भी हैं।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल -------गोरखपुर के नगर आयुक्त अजय जैन

गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल -------गोरखपुर के नगर आयुक्त अजय जैन

HighLights

  1. गोरखपुर में चार अहम पद पर तैनात हैं 2020 बैच के आईएएस अफसर

  2. इसको मानें संयोग या फिर कोई खास प्रकार का प्रयोग

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर में चार अहम पद पर तैनात आईएएस अफसर बेहद चर्चा में हैं। यहां पर एक ही बैच के चार आईएएस अफसर विकास को गति देने वाले चार विभाग को संभाल रहे हैं।

इन चार अफसरों की तैनाती को लेकर तमाम तरह की चर्चा जोर पकड़ रही है। गोरखपुर जिले में तैनात चार आईएएस अफसर एक ही 2020 बैच के हैं और चारों अच्छे दोस्त भी हैं। इसको लेकर कयास जारी है कि यह संयोग भी हो सकता है या फिर एक खास तौर पर प्रयोग। जिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि है। उनका विधानसभा क्षेत्र भी है और पूर्व संसदीय क्षेत्र।

गोरखपुर जिले में विकास कार्यो को बेहतर गति देने और आपस में विकास कार्यो में अच्छा तालमेल बनाये रखने के लिए एक ही बैच के चार अफसरों को पोस्ट किया गया है। 2022 बैच के आईएएस अफसर अभिनव गोपाल को गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनात किया गया है। इसी बैच के अजय जैन गोरखपुर के नगर आयुक्त हैं। विशाल कुमार को सीईओ गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर तैनाती मिली है तो अभिषेक कुमार गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी है।

अभिनव गोपाल उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण

अभिनव गोपाल उत्तर प्रदेश कैडर के 2020 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मई 2026 से गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आईआईटी मद्रास (IIT Madras) से बीटेक और एमटेक की डिग्री प्राप्त की है। प्रयागराज के अभिनव गोपाल का जन्म 29 दिसंबर 1990 को हुआ था। इससे पहले मुख्य विकास अधिकारी (CDO), गाजियाबाद (सितंबर 2023 से मई 2026 तक) थे। उन्होंने जून 2025 में इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने का रिकॉर्ड बनाया था (लगभग 11 घंटे 19 मिनट में 55 किमी की दूरी)। उन्होंने 'आयरनमैन ट्रायथलॉन' (Ironman Triathlon) भी पूरा किया है।

नगर आयुक्त अजय जैन

गोरखपुर के नगर आयुक्त अजय जैन का जन्म 28 जून 1994 को हुआ। 2020 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस ऑफिसर हैं। उन्होंने MNNIT इलाहाबाद से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बी.टेक (B.Tech) की डिग्री प्राप्त की है। हिंदी के अच्छे जानकार हैं। 29 सितंबर 2023 से लखनऊ में चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे जैन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 12 प्राप्त की थी। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2018 में 141वीं रैंक के साथ आईपीएस (IPS) परीक्षा भी पास की थी। मई 2026 में उन्होंने गोरखपुर के नगर आयुक्त का पदभार संभाला है। इससे पहले वे लखनऊ में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर कार्यरत थे।

Officers GKP

मुख्य कार्यकारी अधिकारी GIDA

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विशाल कुमार मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के मकसूदरपुर गांव के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश कैडर के 2020 बैच के आईएएस अफसर विशाल कुमार की जन्म तिथि 23 सितंबर 1994 है। उन्होंने आईआईटी (IIT) कानपुर से बीटेक किया है। बचपन में ही पिता के निधन के बाद उनके परिवार ने भारी आर्थिक तंगी का सामना किया, लेकिन उनकी मां और शिक्षकों ने उनके पढ़ाई-लिखाई में काफी सहयोग किया। आईआईटी से पढ़ाई पूरी करने और कुछ समय नौकरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी की। उन्होंने UPSC 2021 की परीक्षा में 484वीं रैंक हासिल कर IAS अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया। इससे पहले वे मिर्जापुर जिले में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं, जहां जल संरक्षण के उनके कार्यों के लिए मिर्जापुर को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले थे।

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार

उत्तर प्रदेश कैडर के 2020 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक कुमार वर्तमान में गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी एक दिन पहले ही नियुक्ति हुई है। जालौन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के बाद हापुड़ और लखीमपुर खीरी में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के बाद उनकी तैनाती आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव के पद पर थी। अभिषेक कुमार, जिनका जन्म 12 जून 1991 को हुआ था। उनके पास B.Tech की डिग्री है और वे हिंदी और तेलुगु अच्छी तरह बोलते हैं।

यह भी पढ़ें- एसएसआर से पहले उत्तर प्रदेश में 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के डीएम बदले

यह भी पढ़ें- दिसंबर में परिणय सूत्र में बंधेंगे उत्तर प्रदेश के दो पुलिस अधिकारी, 2022 बैच के PPS अधिकारियों की सगाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।