विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिसंबर में परिणय सूत्र में बंधेंगे उत्तर प्रदेश के दो पुलिस अधिकारी, 2022 बैच के PPS अधिकारियों की सगाई

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:37 PM (GMT+05:30)

Police Officers Marriage: सीओ जसवंतनगर के पद पर तैनात आयुषी सिंह की लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी के पद पर तैनात ऋषभ के साथ रिंग सेरेमनी हुई।

सीओ जसवंतनगर के पद पर तैनात आयुषी सिंह, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी के पद पर तैनात ऋषभ

सीओ जसवंतनगर के पद पर तैनात आयुषी सिंह, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी के पद पर तैनात ऋषभ

HighLights

  1. इटावा के जसवंतनगर में तैनात है सीओ आयुषी सिंह

  2. लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी के पद पर तैनात हैं ऋषभ

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा एक ही वर्ष में उत्तीर्ण कर प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बने दो अधिकारी अब परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं।

इटावा में सीओ जसवंतनगर के पद पर तैनात आयुषी सिंह की बीते दिनों लखनऊ के एक रिजार्ट में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी के पद पर तैनात ऋषभ के साथ रिंग सेरेमनी हुई और अब दिसंबर में इनका विवाह होगा। रिंग सेरेमनी के दौरान दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे।

अगले माह दोनों पुलिस अधिकारी विवाह के बंधन में बंधेंगे। आयुषी सिंह मुरादाबाद की रहने वालीं हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की 2022 की परीक्षा में 62वीं रैंक हासिल की थी। अप्रैल 2023 में घोषित परिणाम में उनका चयन डीएसपी पद पर हुआ था। वह इटावा के जसवंतनगर में क्षेत्राधिकारी (CO) के पद पर तैनात हैं।

आयुषी के पिता की 2015 में हुई थी हत्या

आयुषी के पिता योगेंद्र सिंह की वर्ष 2015 में कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय वह 11वीं की छात्रा थीं। पिता की हत्या के बाद उन्हें सामाजिक तानों का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने हार नहीं मानीं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी की और सिविल सेवा में जाने का संकल्प लिया। पहले प्रयास में असफल होने के बावजूद उन्होंने तैयारी जारी रखी और UPPSC परीक्षा में 62वीं रैंक हासिल कर अपने पिता का अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। उन्होंने केसीएम स्कूल, मुरादाबाद से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में बीए और एमए किया, और यूजीसी नेट (UGC NET) भी क्लियर किया।

वाराणसी के निवासी ऋषभ

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के रूप में कार्यरत ऋषभ मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं। एसीपी ऋषभ ने पढ़ाई के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की 2022 की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 44वीं रैंक हासिल की थी। वह 2022 बैच के पीपीएस (PPS) अधिकारी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) और मद्रास स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में एमए किया है। इसके बाद उन्होंने UPPSC 2022 की परीक्षा में 44वीं रैंक हासिल की थी।

केके विश्नोई और अंशिका का विवाह

इससे पहले यूपी कैडर के दो चर्चित आईपीएस अधिकारी संभल के एसपी केके विश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा ने 29 मार्च को परिणय सूत्र में बंध गए। यह शादी इन दिनों सोशल मीडिया और यूपी की ब्यूरोक्रेसी ही नहीं बल्कि आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बनी रही। दोनों की राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। वहीं, शादी से पहले बाड़मेर के धोरीमन्ना में हल्दी और बारात सभा सहित कई पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इस दौरान माहौल सादगी भरा रहा। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ था। वहीं, दोनों की 25 मार्च को सगाई हुई थी। जबकि 30 मार्च को रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। जिसमें कई अधिकारी और नेता शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- तीन आईएएस और दस आईपीएस अफसर सेवानिवृत, आठ पीपीएस अफसर भी हुए रिटायर

यह भी पढ़ें- यूपी में 30 पीपीएस अफसर बनेंगे IPS, संघ लोक सेवा आयोग से मिली हरी झंडी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।