Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Engineers Transferred : UP पीडब्ल्यूडी के चार मुख्य अभियंताओं का स्थानांतरण

    Updated: Sat, 30 Aug 2025 03:47 PM (IST)

    Engineers Transferred in UP अलीगढ़ क्षेत्र के मुख्य अभियंता सौरभ बैराठी को स्थानांतरित करते हुए प्रमुख अभियंता लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। मुख्य अभियंता इंडो-नेपाल बार्डर लखनऊ विजय सिंह को अलीगढ़ क्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है। चार मुख्य अभियंताओं को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया है।

    Hero Image
    पीडब्ल्यूडी के चार मुख्य अभियंताओं का स्थानांतरण

    राज्य ब्यूराे, जागरण, लखनऊ: लोक निर्माण विभाग के चार मुख्य अभियंताओं को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया है। इन अभियंताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है। अलीगढ़ के मुख्य अभियंता सौरभ बैराठी को मुख्यालय से संबद्ध करते हुए विजय सिंह को अलीगढ़ का मुख्य अभियंता बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के मुताबिक अलीगढ़ क्षेत्र के मुख्य अभियंता सौरभ बैराठी को स्थानांतरित करते हुए प्रमुख अभियंता लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। मुख्य अभियंता इंडो-नेपाल बार्डर लखनऊ विजय सिंह को अलीगढ़ क्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है। मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी मुख्यालय-दो लखनऊ योगेंद्र सिंह को मुख्य अभियंता उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (उपशा) लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उपशा के मुख्य अभियंता सुधीर कुमार को स्थानांतरित करते हुए मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी मुख्यालय-दो लखनऊ के पद पर भेजा गया है।