Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ भाजपा में शामि‍ल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने द‍िलाई सदस्‍यता

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 10:05 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के भी कई नेता आज भाजपा में शामिल हुए हैं। लखनऊ में सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व डीजीपी विजय कुमार व उनकी पत्नी के साथ विभिन्न दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता द‍िलाई गई।

    Hero Image
    पूर्व डीजीपी विजय कुमार, उनकी पत्नी के साथ विभिन्न दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार पत्नी अनुपमा कुमारी के साथ सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 1988 बैच के आइपीएस विजय कुमार इस वर्ष 31 जनवरी को ही डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे झांसी जिले के रहने वाले हैं और दलित समाज से आते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजय कुमार गोरखपुर सहित कई जिलों के पुलिस कप्तान भी रह चुके हैं। वहीं, बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे धर्मवीर चौधरी सहित कई दलों के नेताओं ने भी सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व डीजीपी की प्रारंभिक शिक्षा पैतृक गांव में ही हुई इसके बाद उन्होंने अपने माता पिता के साथ कानपुर में रहकर पढ़ाई की।

    कार्यवाहक डीजीपी आरके विश्वकर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद विजय कुमार 31 मई 2023 को प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी बने थे। सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक करने वाले विजय कुमार की पुलिस अधीक्षक के रूप में पहली तैनाती शाहजहांपुर में हुई थी। चर्चा है कि भाजपा उन्हें लोकसभा चुनाव भी लड़ा सकती है।

    भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों में काम करने वाले बड़े नेताओं ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मैं सभी का स्वागत करता हूं। सभी लोग जुटेंगे और प्रदेश में 80 की 80 लोकसभा सीटें प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए काम करेंगे।

    भाजपा में शामिल होने वालों में फर्रूखाबाद के बसपा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, फतेहपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर, सुलतानपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष मिथलेश कुमार मिश्र व बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. डीएस मिश्रा, अलीगढ़ से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव योगेन्द्र सिंह तोमर थे।

    इसके अलावा कानपुर से सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अम्बुज शुक्ला, बसपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सचिन त्रिपाठी, बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संदीप शर्मा जैकी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र अवस्थी बबलू , पवन सिंह, कानपुर की पार्षद अंजली दीक्षित, सरोज चड्ढा, सुधीर यादव व शालू कन्नौजिया, लखनऊ के पार्षद मुसव्विर अली, सपा नेता व अधिवक्ता सुधीर शुक्ला, पूर्व पार्षद प्रकाश गुप्ता आदि मुख्य रूप से थे।

    comedy show banner
    comedy show banner