Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व सांसद के बेटे मनीष सिंह कांग्रेस में शामिल, प्र‍ियंका की मौजूदगी में ली सदस्‍यता raebareli News

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:17 PM (IST)

    मनीष सिंह काफिला लेकर पहुंचे रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह ने दिलाई सदस्यता। ...और पढ़ें

    Hero Image
    पूर्व सांसद के बेटे मनीष सिंह कांग्रेस में शामिल, प्र‍ियंका की मौजूदगी में ली सदस्‍यता raebareli News

    रायबरेली, जेएनएन। रायबरेली से दो बार सांसद रहे स्व.अशोक सिंह के बेटे मनीष सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष अजय  सिंह लल्लू ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। मनीष हरचंदपुर विधानसभा से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। पहली बार 2012 में पीस पार्टी फिर 2017 में बसपा के टिकट पर वह चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका गांधी रायबरेली में आई हुई हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे महात्मा गांधी इंटर कालेज के मैदान में उनके समर्थक एकत्रित हुए। फिर लगभग 50 चार पहिया और एक सैकड़ा दो पहिया वाहनों से सभी भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे। सदस्यता लेने के बाद मनीष ने कहा कि प्रियंका वाड्रा की अगुवाई में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। 

    प्रियंका युवा हैं, उनकी सोच युवा है। वह पार्टी को एक बार फिर से मजबूत के साथ खड़ा करना चाहती हैं। उनके सक्रिय राजनीति में आने के बाद युवा भी उम्मीद की निगाह से कांग्रेस को देख रहे हैं। इसीलिए मैंने अपने 1200 साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस मौके पर पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष बलवीर  सिंह, जय प्रकाश तिवारी, कल्लू  सिंह , विजय  सिंह , राजकुमार  सिंह , मुन्ना  सिंह , शंकर  सिंह , पप्पू  सिंह , दीपू  सिंह, निखिल पंडित आदि लोग मौजूद रहे।