विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व विधायक डॉ मोहम्‍मद मुस्लिम का निधन, लखनऊ में चल रहा था इलाज Amethi News

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Thu, 29 Aug 2019 10:54 AM (IST)

अमेठी के तिलोही विधायनसभा के पूर्व विधायक डॉ मोहम्‍मद मुस्लिम का लखनऊ में निधन।

पूर्व विधायक डॉ मोहम्‍मद मुस्लिम का निधन, लखनऊ में चल रहा था इलाज Amethi News
पूर्व विधायक डॉ मोहम्‍मद मुस्लिम का निधन, लखनऊ में चल रहा था इलाज Amethi News

अमेठी, जेएनएन। अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ मोहम्मद मुस्लिम का गुरुवार को निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और लखनऊ के एक निजी अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था। दो बार विधायक रह चुके डॉ मोहम्मद मुस्लिम हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे।

डॉ मुस्लिम रायबरेली के रहने वाले हैं और अमेठी जिले की तिलोई से सियासत करते हैं। इस सीट से वो 2012 के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे, जबकि उससे पहले 1996 में वो सपा के टिकट पर जीते थे। विधानसभा चुनाव 2017 से ठीक पहले डॉ मुस्लिम कांग्रेस छोड़कर बसपा के साथ चले गए थे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनके बेटे को विधानसभा का टिकट दिया था, जो बीजेपी के प्रत्याशी से हार गए थे। वहीं हाल ही में वो बीजेपी में शामिल हुए थे। शुरुआती राजनीति में डा. मुस्लिम ने रायबरेली शहर की नगर पालिका का चुनाव भी लड़ा था। हिंदू-मुस्लिम की हवा चलने के कारण वह मोहनलाल त्रिपाठी के मुकाबले चुनाव हार गए थे।