Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व शिक्षामंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुनीता सिंह चौहान का रायबरेली में निधन

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 16 Mar 2020 08:03 PM (IST)

    रायबरेली की चार बार विधायक पूर्व शिक्षामंत्री रहीं सुनीता सिंह चौहान का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को हुआ निधन।

    पूर्व शिक्षामंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुनीता सिंह चौहान का रायबरेली में निधन

    रायबरेली, जेएनएन। शहर के सिविल लाइंस निवासी पूर्व शिक्षामंत्री सुनीता सिंह चौहान का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह मूलरूप से खीरों के पाहो गांव की रहने वाली थी। उनके पति स्व. श्रीकांत सिंह चौहान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूदान आंदोलन में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई थी। सुनीता सिंह 1955 में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सचिव बनीं। 1957 में वह पहली बार सलोन विधानसभा से विधायक बनीं। 1962 में वह एमएलसी बनीं। इस दौरान वह विधान परिषद में सचेतक रहीं। फिर 1974 में वह सदर से विधायक चुनीं गईं। 1977 और फिर 1980 में सरेनी विधानसभा की जनता ने उन्हें विधायक बनाया। तब मुख्यमंत्री एनडी तिवारी थे। उन्होंने 1982 में सुनीता को शिक्षामंत्री बनाया। वह 1984 तक इस पद पर रहीं। फीरोज गांधी पॉलीटेक्निक की वह फाउंडर मेंबर रहीं और समित की अध्यक्ष बनीं। वह पिछले कुछ दिनों से लीवर और किडनी में इंफेक्शन के चलते बीमार रह रही थी। तीन मार्च को उन्हें सहारा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां 91 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।