Flights Diverted: नेपाल में मौसम खराब, तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लखनऊ किया गया डाइवर्ट
International Flights Diverted: शारजाह, हांगकांग और बैंकाक से काठमांडू जा रही उड़ानों को लखनऊ लैंड कराया गया।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी डाइवर्ट कर दी गईं
HighLights
शारजाह से काठमांडू जा रही तीन उड़ान लखनऊ डाइवर्ट
शनिवार को तड़के काठमांडू रवाना की गईं उड़ानें
जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारत के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में शुक्रवार देर रात मौसम काफी खराब हो गया। खराब मौसम के कारण वहां पर कई सेवाओं के साथ हवाई मार्ग से आवागमन भी प्रभावित हो गई। नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रही तीन उड़ानों को लखनऊ डाइवर्ट कर दिया गया।
काठमांडू में शुक्रवार देर रात मौसम खराब होने के कारण वहां जा रही तीन उड़ानें लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी डाइवर्ट कर दी गईं।
यह भी पढ़ें- यूएस-इजरायल और Iran के युद्ध का असर पर हवाई यात्रा पर भी, खाड़ी देशों की उड़ानें निरस्त
शारजाह से काठमांडू जा रही उड़ान एबीवाई 530 रात 10.45 बजे, हांगकांग से काठमांडू जा रही उड़ान सीएक्स 603 रात 10.48 बजे और बैंकॉक से काठमांडू जा रही उड़ान रात 12 बजे लखनऊ उतरी। काठमांडू में मौसम सही होने पर शनिवार तड़के देर रात उड़ानें रवाना हो गईं।
