विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूएस-इजरायल और Iran के युद्ध का असर पर हवाई यात्रा पर भी, खाड़ी देशों की उड़ानें निरस्त

By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
Published: Sun, 01 Mar 2026 04:37 PM (IST)

Glf Flights Cancelled : युद्ध को देखते हुए खाड़ी देशों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।

चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट लखनऊ

चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट लखनऊ

HighLights

  1. पश्चिम एशिया संकट के बीच एअर इंडिया ने रद कीं 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

  2. इंडिगो ने पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की चुनिंदा उड़ानों का अस्थायी निलंबन दो तक बढ़ाया

  3. हवाई सेवाओं के बंद होने के लाखों लोग खाड़ी देशों में फंसे

  4. इजराइल-ईरान युद्ध का असर व्यापक होने की संभावना

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूएस-इजरायल और ईरान की जंग का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ा है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध को देखते हुए खाड़ी देशों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।

शनिवार के बाद रविवार को भी लखनऊ से अबूधाबी, दम्माम और शारजाह जाने वाले विमानों का संचालन बंद रहा। दुबई से भी कोई फ्लाइट लखनऊ नहीं आई और न ही लखनऊ से कोई फ्लाइट दुबई गई। युद्ध को देखते हुए खाड़ी देशों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रविवार को शारजाह और दुबई जाने वाली फ्लाइटें निरस्त कर दी गईं। यहां से अबुधाबी जाने वाला विमान संख्या 6ई 1415, दम्माम जाने वाला विमान संख्या 6ई097 और शारजाह जाने वाला विमान संख्या 6ई 1423 रद कर दिया गया।

इससे पहले शनिवार को खाड़ी देशों की 17 उड़ानों को निरस्त किया गया था। शनिवार शाम के बाद लखनऊ आने व यहां से जाने वाली इंटरनेशनल उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। शनिवार को दोनों ओर से 17 उड़ानें निरस्त की गईं। इन उड़ानों के करीब 2500 यात्री दोनों तरफ फंस गए हैं।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात आठ बजे दम्माम से आने वाली इंडिगो एयरलाइन की उड़ान 6ई-098 निरस्त हो गई। लखनऊ आने वाले 150 यात्री दम्माम में फंस गए। इसी तरह लखनऊ से दम्माम जाने वाली उड़ान 6ई-097 को भी निरस्त कर दिया गया। लखनऊ से शारजाह जाने वाली उड़ान 6ई- 1423 भी निरस्त हो गई।

लखनऊ एयरपोर्ट पर परिवारों के साथ पहुंचे यात्री इंडिगो एयरलाइन के काउंटर पर रिफंड के लिए लाइन लगाए रहे। इंडिगो एयरलाइन की खाड़ी देश जाने वाली कनेक्टिंग उड़ान 6ई-083 व 6ई-081 भी निरस्त हो गई। इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-082, 6ई-084, एयर इंडिया की उड़ान एआइ-2250, लखनऊ से रियाद जाने वाली इंडिगो की 6ई-053 और 6ई-071 भी उड़ान नहीं भर सकी।

यह भी पढ़ें- अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर लखनऊ में तीन दिनों का शोक, काले कपड़े पहन विरोध करेंगे शिया

रियाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-054 और 6ई-072 भी निरस्त रही। लखनऊ-मस्कट की उड़ान 6ई-1267, लखनऊ-रस-अल-खैमाह की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-1491, रस-अल-खैमाह से लखनऊ की उड़ान 6ई-1492, शारजाह- लखनऊ 6ई-1424 व 6ई-1422 भी निरस्त रही। वहीं, परिचालन कारणों से घरेलू उड़ानें प्रभावित रहीं। लखनऊ से किशनगढ़ व झारसुगड़ा के लिए उड़ान भरने वाली स्टार एयर की चार उड़ानें निरस्त रहीं।

यह भी पढ़ें- अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर लखनऊ में Isreal और USA पर बरसीं मुस्लिम महिलाएं, बोली-शेर को धोखे से मारा

प्रभावित उड़ानें

इंडिगो की 6ई-1423 (शारजाह), 6ई-083/081, 6ई-053/071 (रियाद), 6ई-1267 (मस्कट), 6ई-1491 (रस-अल-खैमाह) और एयर इंडिया की AI-2250 ।
वापसी उड़ानें: रियाद से लखनऊ (6E-054/072)शारजाह-लखनऊ (6E-1424/1422) भी रद ।